फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   साहब बेटे ने मारपीट कर घर से बाहर निकाला, जान का भी है खतरा

साहब बेटे ने मारपीट कर घर से बाहर निकाला, जान का भी है खतरा

Wed, 01 May 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
साहब बेटे ने मारपीट कर घर से बाहर निकाला, जान का भी है खतरा
भिवानी। साहब मेरा बेटा मेरे साथ मारपीट करता है और मेरी जान को भी खतरा है। बेटे ने मुझे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। यह गुहार एक विधवा महिला ने एसपी से लगाई और अपने बेटे की शिकायत की। एसपी के निर्देश पर बवानीखेड़ा पुलिस ने बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव रोहनात निवासी संतोष ने बताया कि उसके पति होशियार सिंह की मौत हो चुकी है। उसका बेटा शमशेर उसके साथ मारपीट करता है और उसे जान से मारने की धमकी देता है। उसके बेटे ने घर के अंदर बंधे हुए पशु भी उसने अपनी पत्नी के भाई को दे दिए हैं। विधवा महिला संतोष ने बताया कि उसने अपने बेटे के खिलाफ पहले भी बवानीखेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उसके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस में भी उसकी कोई सुनवाई नहीं होने के बाद आरोपी बेटे का हौसला बढ़ गया और उसे मारा पीटा गया। जिसकी चोट के निशान अभी भी उसके शरीर पर मौजूद हैं। विधवा महिला की शिकायत पर एसपी गंगाराम पूनिया ने बवानीखेड़ा पुलिस को आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज करने की हिदायतें दी। जिसके बाद बवानीखेड़ा पुलिस ने संतोष की शिकायत पर उसके बेटे शमशेर के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed