भिवानी। हांसी गेट से पटेल नगर की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट में बेटी के साथ पिज्जा खा रहे युवक और उसके साथी को परिजनों ने खूब पीटा, जिस पर कुछ देर के लिए अच्छा-खासा हंगामा हुआ। तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। दोनों युवक किसी तरह बचकर भागे लेकिन उनमें से एक युवक का मोबाइल मौके पर ही छूट गया।
मामला दोपहर करीब एक बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, परिजनों ने युवती को भी मौके पर ही खरी खोटी सुनाई। उन्होंने यह भी बताया कि साथी युवक पिज्जा खाते वक्त मौजूद नहीं था बल्कि मारपीट होने के दौरान बीच-बचाव करने आया था। पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।