{"_id":"5c82c3a2bdec22145544da70","slug":"151552073634-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी रंजिश के चलते ट्रक चालक को बुआ के लड़कों ने पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी रंजिश के चलते ट्रक चालक को बुआ के लड़कों ने पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जमीन विवाद के चलते गांव बड़सेरा में एक ट्रक चालक की उसी के बुआ के लड़कों ने अन्य युवकों के साथ मिलकर मारपीट की और उसके पास से 34400 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। बवानीखेड़ा पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर पांच नामजद सहित सात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव बड़ेसरा निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वे दो भाई और एक बहन हैं। वह बड़ा है। उसका छोटा भाई राकेश है, जो 6 मार्च की सुबह 8 बजे ट्रक लेकर क्रेशर पर महम गया था। रोड़ी क्रेशर की दुकान पर माल खाली करने के बाद क्रेशर के 34400 रुपये लेकर गांव बड़ोसरा आ गया। उसके साथ उसका फूफा बिजेंद्र भी था। इसी दौरान दोपहर एक बजे बोलेरो गाड़ी में सवार होकर उसके बुआ के लड़के और अन्य युवक वहां आए और उसे चार बीघा जमीन जो ठेका पर दे रखी है, ठेके के पैसे मांगे। इस पर उसका उनके साथ झगड़ा हो गया और सभी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसके भाई को गंभीर चोटें आई वहीं फूफा व अन्य लोगों द्वारा बीच-बचाव कर उसके भाई को छुड़वाया गया। इसी दौरान उसके भाई के कुर्ते की जेब से क्रशर की 34400 रुपये की नगदी भी गायब है। बवानीखेड़ा पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।