{"_id":"5c8176ddbdec2214743f2fce","slug":"151551988445-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को जाम मुक्त करने के लिए नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने छेड़ा अभियान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर को जाम मुक्त करने के लिए नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने छेड़ा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर वासियों के लिए परेशानी का सबब बनी जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद ने मिलकर अभियान की शुरुआत कर दी है। नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस टीम ने वीरवार को साढ़े चार घंटे अतिक्रमण हटाया और दुकानदारों का सामान जब्त किया। जब्त किए गए सामान से दो ट्रॉलियां भरकर नगर परिषद ले जाया गया और दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की भी चेतावनी दी गई। यह विशेष अभियान एक सप्ताह तक हर रोज शहर के बाजारों में चलेगा। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने नए प्लान के तहत नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को भी दो जेबीसी मशीनों से जब्त किया।
शहर में जाम की समस्या गंभीर है। सोमवार और मंगलवार को तो शहर के सरकुलर रोड से निकलना मुश्किल हो जाता है और वाहन चालक एक-एक घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर परिषद अधिकारियों ने मंथन किया। विशेषज्ञों की टीम से शहर में सर्वे कराया गया। जिसमें सामने आया कि अतिक्रण हट जाए और व्यवस्थित वाहन खड़े किए जाए तो जाम से निजात मिल सकती है। जिसके बाद प्लानिंग बनाई गई। नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों के चालकों पर 500 रुपये जुर्माना करने का निर्णय लिया। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
साढ़े चार घंटे में जब्त किया करीब 40 दुकानों से सामान, उखाड़े टेंट
नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत हांसी गेट से हुई। नगर परिषद के करीब 10 कर्मचारियों ने फुटपाथ तक अपनी दुकानें बढ़ाने वाले दुकानदारों का सामान जब्त किया। दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया मगर एसआई रामनिवास के नेतृत्व में मौजूद छह सदस्यीय पुलिस टीम के सफल नहीं हो सके। नगर परिषद की टीम ने हांसी गेट से नया बाजार, सोमवारी माता क्षेत्र, फैंसी चौक, रोहतक गेट चौक, महम गेट चौक, पुराना बस स्टैंड, हांसी गेट होते हुए घंटाघर चौक तक अभियान चलाया। सेनेटरी इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने करीब दो ट्रॉलियों में भरकर सामान जब्त किया।
विज्ञापन
एसएचओ इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने बताया कि नो पार्किंग जोन में खड़े घंटाघर के पास से छह-सात वाहनों को जब्त किया गया। नगर परिषद से इस बारे में अथॉरिटी लेटर पर ले लिया है। शुक्रवार से अभियान में तेजी लाई जाएगी।
जिला प्रशासन की ओर से शहर को जाम मुक्त करने के लिए अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसके तहत नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस लगातार एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाएगी। दो ट्रैक्टर ट्राली भरकर सामान जब्त किया गया है। एक सप्ताह बाद भी यदि अतिक्रमण की समस्या सामने आई तो अभियान आगे निरंतर किया जाएगा।
संजय कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद