{"_id":"5b01c8134f1c1be6408b6c62","slug":"151526843411-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
Updated Mon, 21 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत
भिवानी। नीमड़ीवाली -कितलाना मार्ग पर रविवार की शाम कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है जबकि कार चालक हादसे के बाद मौके पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया।
नीमड़ीवाली से कितलाना मार्ग पर शाम 5.30 बजे कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की जेब से मिलने आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान दिनोद रोड शास्त्री नगर वासी 25 वर्षीय धर्मबीर के रूप में हुई। समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।
फोटो 24 व 25
---------
ट्रक की टक्कर से घोड़ी की मौत
भिवानी। चांग गांव के मुख्य मार्ग पर ट्रक की टक्कर से घोड़ी की मौत हो गई। घोड़ी मालिक ने चौकी में शिकायत देकर आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में चांग वासी सतबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसका लड़का दिनेश घोड़ी को पानी पिलाने लेकर गया था। सड़क पर तेज रफ्तार से आए ट्रक ने घोड़ी को टक्कर मारी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।