फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ईएसआई कर्मचारी के खाते से उड़ाये 16 हजार

ईएसआई कर्मचारी के खाते से उड़ाये 16 हजार

Tue, 07 May 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
ईएसआई कर्मचारी के खाते से उड़ाये 16 हजार
भिवानी। शहर के दादरी गेट न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से रात डेढ़ बजे 16 हजार रुपये की राशि दिल्ली में धोखाधड़ी से निकाली गई, जबकि एटीएम कार्ड उसके पास ही था। सुबह फोन पर मैसेज पढ़ा तो उसके होंश उड़ गए और फिर मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दादरी गेट क्षेत्र निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सोनू गोयल ने बताया कि वह हिसार ईएसआई कार्यालय में यूडीसी के पद पर तैनात हैं। उसका घंटाघर स्थित एसबीआई की मैन ब्रांच में खाता खुला हुआ है। गत 4-5 अप्रैल की रात को वह अपने घर में सो रहा था कि देर रात एक बजकर 38 मिनट पर उसके फोन पर मैसेज आया कि उसके बैंक खाते से 16 हजार रुपये की नगदी निकल गई। उसने ये मैसेज सुबह उठकर देखा तो उसे हैरानी हुई और वह सीधा बैंक पहुंचा, जहां पासबुक में एंट्री कराने के बाद उसे पता चला कि उसके खाते से धोखाधड़ी कर सुलतानपुर गांव मंगोलपुरी दिल्ली से एटीएम के जरिये रुपये निकाले हैं। जबकि उसका एटीएम उसी के पास था। सोनू गोयल ने बताया कि एसबीआई में उसका सैलरी अकाउंट खुला हुआ है। जिसमें फिलहाल 16 हजार 421 रुपये ही जमा थो, 16 हजार रुपये की राशि दिल्ली के एटीएम से धोखाधड़ी से निकाल ली गई और खाते में सिर्फ 421 रुपये ही बच गए। सिटी पुलिस ने सोनू गोयल की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed