{"_id":"5c7c2b46bdec22738c0f2e4c","slug":"141551641414-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-रोहतक रेलमार्ग पर गांव खरककलां के समीप रविवार करीब 12 बजे एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक की पहचान गांव खरककलां निवासी 80 वर्षीय लालसिंह के रूप में हुई। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि भिवानी9रोहतक रेल मार्ग पर गांव खरक कलां के समीप अज्ञात व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसके संबंध में आसपास पूछताछ की तो उसकी शनाख्त हो गई। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक बुजुर्ग व्यक्ति पिछले कुछ अर्से से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।