फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बिजली निगम के कर्मचारियों से अभ्रद व्यवहार करने पर व्यक्ति पर मामला दर्ज

बिजली निगम के कर्मचारियों से अभ्रद व्यवहार करने पर व्यक्ति पर मामला दर्ज

Wed, 16 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के कर्मचारियों से अभ्रद व्यवहार करने पर व्यक्ति पर मामला दर्ज
बिजली निगम परिसर में घुसकर कर्मचारियों से किया दुर्व्यवहार , केस दर्ज
विज्ञापन

तोशाम। बिजली निगम के उपमंडल अभियंता की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ निगम परिसर में घुसकर गाली-गलौच करने, अभद्र व्यवहार करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उपमंडल अभियंता कार्यालय से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव दिनोद का रामनिवास चार मई से निगम के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। निगम कर्मी धर्मबीर ने इसकी लिखित शिकायत उपमंडल अभियंता को की हुई है। शिकायत में आरोप है कि 14 मई को सुबह उक्त व्यक्ति जयदेव के घर आया और बेवजह ागड़ा करने लगा। कार्यालय खुलने के समय उक्त व्यक्ति ने अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। शिकायत में कहा है कि आरोपी ने निगम कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की है और देख लेने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने निगम के उपमंडल अभियंता की ओर से मिली शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भादस की धारा 353, 186, 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed