{"_id":"5b941f9e867a557f180c3948","slug":"121536434078-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर ठगे 12 लाख, अब केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर ठगे 12 लाख, अब केस दर्ज
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। गांव आलमपुर निवासी एक व्यक्ति ने नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने व 12 लाख की राशि नहीं दिए जाने की पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव आलमपुर निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि हिसार निवासी राजेश कुमार व गांव गुढ़ा निवासी सत्यवान ने दो पुत्रों को नौकरी जिसमें एक को कृषि विभाग में फिल्ड ऑफिसर व एक को चपरासी लगवाए दिलाने के नाम पर जाने के लिए सितंबर 2016 को 12 लाख रुपये लिए थे। लेकिन किसी विभाग में नौकरी पर नहीं लगवाया गया। बल्कि फर्जी कागजात तैयार करवाकर धोखा दिया गया है। इसमें भठिंडा (पंजाब) में नौकरी दिलवाने के लिए कहा गया लेकिन कोई नौकरी नहीं लगवाई गई। आरोपी से 12 लाख वापस लेने चाहे तो वह अब धमकियां दे रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर बुरा हाल करने की धमकी दी गई है। रामकुमार ने मामले में जानमाल का खतरा बताया है। शिकायत में सुरक्षा की गुहार की गई है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जयसिंह ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।