{"_id":"599c8cd74f1c1b8f248b477f","slug":"121503431895-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक ने की स्कूली छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक ने की स्कूली छात्रा से छेड़छाड़
Updated Wed, 23 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तांत्रिक ने की स्कूली छात्रा से छेड़छाड़
लोहारू
लोहारू एवं सतनाली के बीच क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग स्कूली छात्रा से बाढड़ा क्षेत्र के एक तांत्रिक द्वारा छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि तांत्रिक ने अपनी तंत्र विद्या की बात कहकर उसे डराए रखा और लगातार उससे छेड़छाड़ करता रहा। लड़की ने सारी बात अपनी मां तथा पिता को बताई तो मंगलवार को लोहारू थाने में पुलिस को शिकायत दी गई है।
क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिजनों के साथ करीब तीन महीने पहले बाढड़ा क्षेत्र के एक तांत्रिक के पास गई थी। तांत्रिक ने उस पर प्रेतात्मा का साया बताकर उनको डरा दिया । इसके बाद वह उनके घर कई बार आया और उसको अकेले कमरे में ले जाकर भी छेड़छाड़ की। वह उसको हमेशा डराता तथा कहता कि तेरी शादी मैं ही सही जगह करवाऊंगा और यदि कहीं ओर जगह शादी की तो तेरा हश्र बुरा होगा। घर आकर उसने कई बार उसके अंगों से छेड़छाड़ की। इसके बाद पीड़िता ने पूरा मामला अपनी माता पिता को बताया तथा पुलिस को शिकायत दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की की शिकायत पर तांत्रिक के खिलाफ तंत्र विद्या से डराने सहित अनेक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।