{"_id":"5cbe2072bdec2213fd29b60e","slug":"11555964018-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की के शादी समारोह में पांच लाख रुपयों से भरा बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लड़की के शादी समारोह में पांच लाख रुपयों से भरा बैग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर के दिनोद गेट क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हॉल में लड़की के शादी समारोह के दौरान लाखों रुपये से भरा बैग और कन्यादान की राशि सहित लड़की को मिले उपहारों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस वारदात की शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
हालु बाजार कृपाराम गली निवासी सत्यबीर सिंह ने बताया कि गत 19 अप्रैल को उसकी पोती श्रेया की शादी दिनोद गेट क्षेत्र स्थित एक बैंक्वेट हाल में थी। शादी के दौरान करीब पांच लाख रुपयों से भरा बैग व एक भात का थैला कन्यादान के रुपयों और गिफ्ट से भरा था। जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने शादी समारोह के दौरान ही चोरी कर लिया। सत्यबीर ने बताया कि बैग चोरी देर रात डेढ़ बजे से लेकर करीब ढाई बजे के बीच हुआ है। इस दौरान वहां पर बैंक्वेट हॉल का स्टाफ और कैटर्स के कर्मचारी भी मौजूद थे। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर बैंक्वेट हाल में मुआयना किया और फिर चोरी का केस दर्ज कर लिया। दिनोद गेट पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि बैंक्वेट हॉल में जब चोरी की वारदात की तहकीकात की गई तो पता चला कि यहां सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन खराब हैं। वहीं पुलिस अब इस चोरी की वारदात को सुलझाने के प्रयासों में जुटी है, जल्द ही पुलिस आरोपी की पहचान कर उसे काबू कर लेगी।