फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चचेरे भाई की शादी में जा रहे युवक की कार बिजली पोल से टकराई, मौत

चचेरे भाई की शादी में जा रहे युवक की कार बिजली पोल से टकराई, मौत

Sat, 20 Apr 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई की शादी में जा रहे युवक की कार बिजली पोल से टकराई, मौत
भिवानी। प्राइवेट जॉब करने वाले एक युवक की कार गांव निनान बस स्टैंड पर असंतुलित होकर सड़क किनारे बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली का पोल भी टूटने से आपूर्ति भी बाधित हुई। हादसे की सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंची। जहां परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

गांव दुबलधन निवासी 25 वर्षीय बलवान भिवानी में ही प्राइवेट जॉब करता था। वीरवार देर रात करीबन साढ़े साढ़े बजे वह अपनी आल्टो कार से अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए रोहतक जा रहा था। जैसे ही वह भिवानी से निकलकर गांव निनान के बस स्टैंड पर पहुंचा तो अचानक ही उसकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई। इस सड़क हादसे में बलवान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार की टक्कर लगने के बाद बिजली का पोल भी टूट गया और इलाके की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर पुलिस के जांच अधिकारी विकास मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला सामान्य अस्पताल लाए। जहां शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बलवान शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। हादसे में बलवान की मौत की सूचना पाकर शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई और परिजन गीत संगीत की बजाए विलाप करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed