फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगे 1.07 लाख

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगे 1.07 लाख

Mon, 15 Apr 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगे 1.07 लाख
तोशाम। खरकड़ी माखवान वासी एक व्यक्ति से मोबाइल टावर लगाने के नाम पर एक लाख सात हजार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खरकड़ी माखवान निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिन उसके दोस्त प्रदीप व सुनील ने राज मल्होत्रा के द्वारा अखबार में दिया इस्तीहार देखा। जिसमे टॉवर लगाने के लिए एक कनाल जमीन देने पर कंपनी अस्का इक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई द्वारा जगह का किराया, घर मे एक व्यक्ति को नौकरी व बिजली फ्री देने बारे लिखा गया था। जिस पर प्रदीप ने नौ सितंबर 2013 को 42 हजार, 21 सितंबर को 20 हजार और 29 सितंबर 2013 में 45 हजार रुपये कंपनी प्रतिनिधि की ओर से दिए गए अकाउंट में जमा कराये।
विज्ञापन

कंपनी प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया गया था कि वे जल्द ही टॉवर लगाने का काम शुरु करवा देगें और डाक के द्वारा उनके पास इनकी कंपनी के कुछ कागजात भी भिजवाए थे । महेंद्र सिंह ने बताया कि रकम जमा करवाने के बाद कंपनी प्रतिनिधियों ने 90 हजार रुपये टावर के सामान के लिए जमा कराने का दबाव डाला। लेकिन हमने इस बारे अपनी असमर्थता जाहिर की और कहा कि आपके इस्तीहार में पैसे जमा करवाने बारे कुछ न लिखा था। जब उससे रुपये मांगे तो पहले टाल-मटोल करता रहा। फिर फोन उठाने बंद कर दिए। आरोपी के अकाउंट नंबर के आधार प पता लगा कि उसका अकाउंट दिल्ली में है। महेंद्र ने पुलिस से मामले की जांच कर उसे उसके रुपये दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार में विज्ञापन देखकर मोबाइल टॉवर लगवाने के झांसे में आ गया। कंपनी प्रतिनिधि ने उससे मोबाइल टॉवर लगाने के नाम पर एक लाख सात हजार रुपये की ठगी। पुलिस ने महेंद्र सिंह की शिकायत पर नई दिल्ली वासी राज मल्होत्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed