फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कुंगड़ के फर्नीचर हाउस में लगी आग, लाखों का फर्नीचर जलकर राख

कुंगड़ के फर्नीचर हाउस में लगी आग, लाखों का फर्नीचर जलकर राख

Wed, 19 Dec 2018 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
कुंगड़ के  फर्नीचर हाउस में लगी आग, लाखों का फर्नीचर जलकर राख

विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव कुंगड़ में मंगलवार अल सुबह बंगला पर्स के पास एक घर में आग लग गई। घर में ही फर्नीचर हाउस बना रखा था । जिससे आग से लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बलदेव जांगड़ा ने अपने पुश्तैनी मकान में ही फर्नीचर का काम शुरू कर रखा था। मंगलवार सुबह शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी लकड़ी के सूखे बुरादे में जा गिरी जिससे आग लग गई। आग से फर्नीचर हाउस में रखा लाखों रुपयों की कीमत का फर्नीचर व मशीन जलकर राख हो गए और घर की छत भी क्षतिग्रस्त होकर नीचे जा गिरी। आग की सूचना मकान मालिक ने दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की गाड़ी आने से पहले ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फर्नीचर दुकान मालिक बलदेव ने बताया कि सुबह पड़ोसियों ने उसे आग की सूचना की। सूचना पर पहुंचा तो आग काफी फैल चुकी थी। उन्होंने कहा कि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक उसकी दुकान में रखी मशीन, बेड, कडिया व अन्य फर्नीचर जलकर राख हो चुका था। साथ-साथ आग से उसकी दुकान की छत की क्षतिग्रस्त होकर गिर गई। उन्होंने बताया कि इस आग से उन्हें लाखोंरुपयों का नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed