फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मारपीट के विरोध में स्टेट बैंक अधिकारी संघ ने सौंपा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

मारपीट के विरोध में स्टेट बैंक अधिकारी संघ ने सौंपा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

Tue, 13 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के विरोध में स्टेट बैंक अधिकारी संघ ने सौंपा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। बैंक अधिकारियों के साथ 9 नवंबर को हुई मारपीट के मामले में भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ और अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संगठन के पदाधिकारियों उपायुक्त अशंज सिंह व पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया से मिले। ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर उचित कार्रवाई की मांग की।

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में प्रधान राजेश बामल, उपाध्यक्ष प्रियव्रत, मुख्य प्रबंधक एसबीआई संजय ढींगरा, सुरेश मक्कर, उप महासचिव जितेंद्र सिवाच ने कहा कि ऐसे मामलों पर कार्यवाही करके प्रशासन को एक मिसाल पेश करनी चाहिए जिससे कि बैंकर बेखौफ अपनी ड्यूटी कर सके। एफआईआर दर्ज होने के तीन दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नही होने पर बैंकर्स ने असंतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की जाए तथा आरोपी लोगों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने एलडीएम आशा देसाई ने पुलिस अधीक्षक से रिकवरी पर जाने वाले अधिकारियों को पुलिस बल मुहैया कराने की गुजारिश की। साथ ही दो दिन का अल्टीमेटम भी दिया कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed