{"_id":"5bad3383867a557eb2062fec","slug":"11538077571-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किया केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किया केस दर्ज
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बवानी खेड़ा। थाना बवानी खेड़ा क्षेत्र निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर पहले बात करने के लिए जबरन मोबाइल देने और फिर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और मां भोली है। आरोप लगाया कि 17 सितंबर को वह गांव के ही बस स्टैंड पर पानी लेने जा रही थी तो अकेली पाकर गांव के ही युवक दीपक ने उसे जबरदस्ती मोबाइल दे दिया। साथ ही कहा कि यदि मोबाइल नहीं लिया तो वह उसे बदनाम कर देगा। बदनामी के डर से उसने मोबाइल ले लिया। आरोपी ने उस पर कई बार फोन किया और दबाव बनाया कि उसके कहे ठिकाने पर आ जाए, लेकिन वह नहीं गई। 24 सितंबर को किसी काम के लिए जा रही थी तो दीपक रास्ते में उसे जबरन पकड़कर अपने घर ले गया। जहां दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दीपक ने उसे किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।