फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ट्रक चालक को आई मामूली चोट, समय रहते निकाल लिया बाहर

ट्रक चालक को आई मामूली चोट, समय रहते निकाल लिया बाहर

Tue, 19 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक को आई मामूली चोट, समय रहते निकाल लिया बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। तोशाम बाईपास के साथ लगती नहर में सोमवार सुबह टाई रॉड टूटने पर ट्रक नहर में जा गिरा। गनीमत यह रही कि ट्रक में रखे कैमिकल के ड्रम लीक नहीं हुए नहीं तो पानी जहरीला हो सकता था, जिससे जानवर व इंसान बीमार हो सकते थे। पानी में कैमिकल ना घुले इसके लिए ट्रक की बॉडी को कटर से काटकर कैमिकल के ड्रम सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। सूचना मिलने पर बीटीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर शाम को कैमिकल निकालने के बाद ट्रक को नहर से निकाला गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई।
जानकारी के अनुसार ट्रक चालक ने हाकिम पुत्र अमरू वासी बुरजा, जिला भरतपुर राजस्थान ने बताया कि वह मुंबई से ट्रक में सामान लेकर हिमाचल के बदी जा रहा था। जब वह सोमवार सुबह करीब सात बजे भिवानी में तोशाम बाईपास से गुजर रहा था तो अचानक टाई रॉड टूट गई और ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। उसी दौरान सामने से एक कार आ गई, जिसे बचाने के लिए उसने कटाई की तो ट्रक नहर में जा गिरा। उसके पीछे उसकी कंपनी का ट्रक आ रहा था, जिन्होंने उसे बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। मामूली चोट के चलते उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। सूचना मिलने पर बीटीएम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन

ट्रक में भरा था दवाई बनाने का पाउडर और कैमिकल
ट्रक मालिक यमुनानगर निवासी लखी ने बताया कि उसके ट्रक में दवाई बनाने का पाउडर, कैमिकल व खाली प्लास्टिक की बोतलें भरी हुई थी। कैमिकल के ड्रम चार लेयर में पैक थे और ट्रक पर तिरपाल लगा हुआ था। कैमिकल व पाउडर पानी में मिक्स ना हो इसके के लिए ट्रक की बॉडी को उपर से काटा गया और कैमिकल पाउडर बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान ट्रक की टक्कर से वहां पर लगा बिजली खंभा भी टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी बायटिक दवा बनाने का था कैमिकल
सूचना पाकर सिंचाई विभाग के एसडीओ मनीष छिल्लर मौके पर पहुंचे और जलघरों के लिए जाने वाले पानी के मोगों को बंद कर नहर में बह रहे पानी के सैंपल लिए। राहत की बात ये रही कि ये कैमिकल खतरनाक नहीं, बल्कि एंटी बायॉटिक दवा बनाने का था। कैमिकल की मात्रा करीब 17 टन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed