फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बोलेरो चालक ने पुलिस के सामने ही पार्किंग संचालक को पिस्तौल का बट मारकर किया घायल

बोलेरो चालक ने पुलिस के सामने ही पार्किंग संचालक को पिस्तौल का बट मारकर किया घायल

Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
बोलेरो चालक ने पुलिस के सामने ही पार्किंग संचालक को पिस्तौल का बट मारकर किया घायल
बोलेरो चालक ने पुलिस के सामने ही पार्किंग संचालक को पिस्तौल का बट मारकर किया घायल
विज्ञापन

भिवानी। लघु सचिवालय मेन गेट के पास वाहन पार्किंग स्टैंड संचालक को एक बोलेरो गाड़ी चालक ने बुधवार दोपहर को पुलिस के सामने ही पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। आरोपी पुलिस की पकड़ से छूटकर आसानी से फरार हो गया। हमलावर के भागने के बाद पुलिस कर्मचारी इस मामले को लेकर आपस में उलझ गए। करीब एक घंटे तक तमाशा बना रहा। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
भूपेंद्र के भाई परमजीत ने बताया कि लघु सचिवालय स्थित मेन गेट पर बनाई गई वाहन पार्किंग स्टैंड का ठेका लिया हुआ है।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे एक बोलेरो चालक अपनी गाड़ी लेकर आया। उसकी गाड़ी को डीसी ऑफिस की तरफ जाने से रोक दिया और पार्किंग मेें लगाने के लिए कहा। इस पर वह गाड़ी से नीचे उतरा और गाली गलौच करने लगा। परमजीत ने बताया कि हंगामा होता देखकर गेट पर तैनात पुलिस कर्मी दौड़ कर आए, लेकिन चालक ने पुलिस की परवाह किए बिना ही अपनी पिस्तौल का बट भूपेंद्र के सिर में मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर वहां भागने लगा तो सुरक्षा इंचार्ज दिलबाग सिंह ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह से भागने में सफल रहा। इसी दौरान चालक के पक्ष में कुछ उसके जानकार आ गए और पुलिस से उलझने लगे। किसी तरह मामले को पुलिस ने शांत किया। घायल भूपेंद्र को सामान्य अस्पताल में ले भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

-----
पुलिस वाले ही आपस में उलझ पड़े
पार्किंग स्थल पर करीब एक घंटे तक तमाशा होता रहा। इसी बीच एक पुलिस कर्मचारी कार में सवार होकर वहां से जा रहा था तो उसने गेट पर तैनात पुलिस वालों को सीख देने लगा। इस बात पर पुलिस कर्मचारी उस पर भी भड़क पड़े। इस पर उक्त पुलिस इंस्पेक्टर को वहां से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मामले की शिकायत एसपी व डीसी से की
स्टैंड संचालक के भाई परमजीत ने बताया कि इस बारे में दोनों भाईयों ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत कर दी है। आए दिन स्टैंड पर उनके साथ मारपीट होती है, जबकि पुलिस वाले वहां तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed