{"_id":"5a1b09ca4f1c1b8d698bdfb5","slug":"11511721418-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों पर तलवार से किया हमला, एक के सिर में लगे 27 टांके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों पर तलवार से किया हमला, एक के सिर में लगे 27 टांके
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों पर तलवार से किया हमला, एक के सिर में लगे 27 टांके
भिवानी। हांसी चौक पर शनिवार देर रात दो युवकों पर हमलावरों ने तलवारों से हमला कर घायल कर दिया। एक युवक के सिर, छाती व हाथ पर वार किए। युवक के सिर में 27 टांके लगे। बचाव के लिए आए उसके साथी पर भी हमला किया। हमलावरों की संख्या 4-5 बताई जा रही है। पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
यह घटना शनिवार रात 10 बजे के करीब हांसी गेट चौक पर हुई। बैंक कॉलोनी निवासी घायल राहुल ने बताया कि वह और उसका दोस्त बिजेंद्र शादी में गए हुए थे। हमलावरों में से एक दोस्त ने फोन करके उसे हांसी गेट चौक पर बुलाया। इसके बाद वह और उसका दोस्त वहां पहुंचे जहां उसने कार से उतरकर हाथ मिलाया। इसी दौरान एक ने पीछे से तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद उस पर दूसरा वार किया तो बिजेंद्र ने हमलावरों को रोकने की कोशिश की। राहुल ने बताया कि हमलावरों ने बिजेंद्र को भी नहीं बख्शा और उस पर वार कर दिया। उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया है।
दोनों का लहूलुहान हालत में छोड़कर हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि राहुल के सिर में 27 टांके लगाने पड़े। रविवार मध्याह्न राहुल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। राहुल पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है और बैंक कॉलोनी वासी बिजेंद्र की बिजली उपकरणों की दुकान है।
विज्ञापन
बीटीएम पुलिस चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि चार युवकों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की 323,324,506 आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।