{"_id":"59b590264f1c1be27f8b5aed","slug":"11505071142-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बूथ में ठगी करने वाले को भागते समय बाजार में लोगों ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम बूथ में ठगी करने वाले को भागते समय बाजार में लोगों ने दबोचा
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम बूथ में ठगी करने वाले को भागते समय बाजार में लोगों ने दबोचा
भिवानी। एटीएम बूथ के अंदर सीधे-साधे व बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कैश निकालते समय गिरोह के सदस्यों ने रविवार को जालसाजी करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण की मुस्तैदी ने एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़वा दिया। जबकि एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए युवक से 32 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।
गांव हसान निवासी इंद्र सिंह रविवार दोपहर दो बजे पैसे निकलवाने के लिए घंटाघर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम बूथ पर गया था। किसान इंद्र सिंह ने बताया कि जब वह एटीएम बूथ में पहुंचा तो वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। जैसे ही उसने पैसे निकालने के लिए कार्ड मशीन में लगाया तो एक युवक उसके बिलकुल नजदीक आ गया। इसी दौरान कार्ड कुछ ठीक से नहीं लगा तो युवक ने मदद की पेशकश की लेकिन मैंने इनकार कर दिया। युवक ने दो बार और पैसे निकलवाने में मदद की बात कही तो उसे शक हो गया।
चौथी बार पैसे नहीं निकले तो इंद्र सिंह ने युवक की मदद ली। उसने कोड पूछने की कोशिश की। मना करने पर युवक ने युवक ने कार्ड बदल लिया और उसके हाथ में दो कार्ड दिखे तो उसे शक हुआ। दोनों कार्ड छीन लिये और उसने शोर मचाया तो दोनों युवक भाग खड़े हुए। उसने एक युवक का पीछा घंटाघर चौक स्थित पुलिस नाके तक किया। नाके पर मौजूद पुलिस का होमगार्ड कुछ नहीं कर पाया। घंटाघर से सराय चौपटा की ओर भाग रहे युवक को चार-पांच लोगों ने पकड़ लिया। तलाशी ली तो उसके पास 31 कार्ड मिले। बाद में पुलिस को मौके पर बुलाया और युवक को उसके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी मनीराम ने बताया कि आरोपी युवक सचिन निवासी रोहनात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 व 420 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे विभिन्न बैंकों के 32 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी से पूछताछ और बैंकों से तहकीकात के बाद पता लग सकेगा कि उसने कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
--
एक घंटे पहले मिली नसीहत काम आई
इंद्र सिंह रविवार सुबह कृषि विज्ञान केंद्र हुए कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद पैसे निकलवाने के लिए एटीएम बूथ गए। इंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में किसानों को एटीएम कार्ड व कोड किसी को न बनाने की सलाह दी गई थी। जिस समय युवक उसे ठगने का प्रयास कर रहे थे, उस वक्त कार्यक्रम में दी गई सलाह दिमाग थी। इंद्र सिंह ने बताया कि उसके कार्ड और युवक द्वारा दिए गए कार्ड में मामूली सा अंतर था।
--
बैंक प्रबंधन की उदासीनता फिर सामने आई
एटीएम में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन बैंक प्रबंधन के अपने स्तर पर प्रयासों में संजीदगी लगभग नदारद हैं। बताया जा रहा है कि जिस एटीएम बूथ पर इंद्र सिंह के साथ यह घटना हुई, वहां गार्ड था। लेकिन उस वक्त खाना खाने के लिए अगल-बगल गया हुआ था। यदि बैंक प्रबंधन अपने स्तर पर संदिग्धों की निगरानी रखें तो कुछ हद तक ऐसी वारदातों को रोका जा सकता है।
--
एक किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
भिवानी। थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने शनिवार शाम एक व्यक्ति को एक किलो 40 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। थाने के सहायक उप निरीक्षक महेेंद्र सिंह ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक जगदीश कुमार ने शनिवार शाम गांव जाटू लोहारी निवासी सुमित कुमार को गांजे के साथ काबू किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गांव जाटू लोहारी में एक व्यक्ति बाहर से लाकर नशीला पदार्थ बेचता है। पुलिस की टीम ने युवक को गांव जाटू लोहारी में काबू करके तलाशी ली तो युवक के पास एक किलो 40 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी सुमित के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।