फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   स्कॉर्पियो चालक ने लगाए अचानक ब्रेक, बाइक टकराई, महिला की मौत

स्कॉर्पियो चालक ने लगाए अचानक ब्रेक, बाइक टकराई, महिला की मौत

Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियो चालक ने लगाए अचानक ब्रेक, बाइक टकराई, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। निनान गांव के पास स्कॉर्पियो चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो पीछे चल रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे मेें बाइक सवार महिला छिटक कर दूर जा गिरी। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुुंचाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। सुनारिया निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी करीब 40 वर्षीय अनीता के साथ बाइक से तोशाम के निगाना जा रहा था। जब वे निनान गांव से भिवानी की ओर थोड़ा चले तभी आगे चल रही एक स्कार्पियो गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने के कारण बाइक स्कार्पियो से टकरा गई। टक्कर लगते पर बाइक सवार महिला दूर जा गिरी। महिला के सिर, पेट, गर्दन में गंभीर चोट आईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट और अधिक रक्त बहने के कारण महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन

मृतका के पति विनोद ने बताया कि उनके 12 वर्ष का एक लड़का है। वह पति-पत्नी गांव निगाना में किसी से मिलने जा रहे थे। आगे चल रहे स्कार्पियो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे हादसा हुआ। मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। मृतका के पति के बयान पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed