{"_id":"5a7a026b4f1c1b514a8b7d27","slug":"111517945451-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरोलिया मेडिकल हाल संचालक से फिरौती मांगने के मामले में टीनू का साथी धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरोलिया मेडिकल हाल संचालक से फिरौती मांगने के मामले में टीनू का साथी धरा
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरोलिया मेडिकल हाल संचालक से फिरौती मांगने के मामले में टीनू का साथी गिरफ्तार
भिवानी। कुख्यात बदमाश दीपक उर्फ टीनू के साथियों की धरपकड़ अभी भी जारी है। शहर थाना पुलिस ने खरोलिया मेडिकल हाल के संचालक से फिरौती मांगने के मामले में टीनू के एक और साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
महम गेट स्थित खरोलिया मेडिकल हाल के संचालक प्रवीण खरोलिया से 6 दिसंबर 2017 को टीनू व उसके साथियों ने फोन कर दस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। यह फिरौती ना दिए जाने पर अगले ही दिन उसकी दुकान पर गोली बरसाई थी। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में कुख्यात बदमाश टीनू के साथी रामगंज मोहल्ला निवासी दीपक उर्फ पोपट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस द्वारा टीनू के एक और साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। पूछताछ के बाद और कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है।
विज्ञापन
श्री भगवान, प्रभारी शहर थाना