फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   11 Person died in road accident in Bhiwani of Haryana

भिवानी में ट्रक और बोलेरो में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 11 लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Thu, 11 Feb 2021 08:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Feb 2021 08:08 PM IST
सार

  • तीन गंभीर, सीएचसी में नहीं मिले चिकित्सक, ग्रामीणों ने ताला लगाने की दी चेतावनी
  • गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक किया रेफर
  • एक घंटे बाद पहुंचे चिकित्सक को डेढ़ घंटे तक सीएचसी में नहीं करने दिया प्रवेश

विज्ञापन
11 Person died in road accident in Bhiwani of Haryana
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैरू और तोशाम के बीच सुंगरपुर गांव के पास ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में गांव मोहब्बतपुर के एक ही परिवार के 11 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने के कारण आपातकालीन विभाग में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सभी घायल रिश्तेदारी में निधन पर शोक जताने के लिए कैरू जा रहे थे। 

विज्ञापन


हादसे के बाद घायलों को सीएचसी कैरू लाया गया। जहां एक साथ इतने घायल आने से अफरा-तफरी मच गई। सीएचसी में चिकित्सक नहीं मिलने और एंबुलेंस सुविधा न होने पर ग्रामीण बिफर गए और ताला लगाने लगे। सूचना पर करीब एक घंटे बाद चिकित्सक पहुंचा तो ग्रामीणों ने उन्हें सीएचसी में प्रवेश नहीं करने दिया। जिस पर हंगामा हुआ और ग्रामीणों ने बाकी स्टाफ को भी सीएचसी से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सिविल सर्जन से भी फोन पर बातचीत की। सिविल सर्जन से हुई बातचीत के बाद चिकित्सक ने ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन दिया कि शुक्रवार से एक और चिकित्सक की ड्यूटी यहां लगाई जाएगी। साथ ही एंबुलेंस सुविधा भी दी जाएगी। लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और साथ ही चेतावनी दी कि शुक्रवार को आश्वासन पूरा नहीं किया तो सीएचसी पर ताला लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलेरो के उड़े परखच्चे

कैरू और तोशाम के बीच सुंगरपुर के ईंट-भट्ठा के नजदीक सुबह करीब नौ बजे हादसा हुआ। तोशाम क्षेत्र के गांव ढाणी मोहब्बतपुर निवासी सुल्तान सिंह का परिवार बोलेरो से रिश्तेदारी में निधन पर शोक जताने कैरू जा रहा था। जब वे कैरू के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया और बोलेरो के भी परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद चीख-पुकार मच गई। 

आसपास से गुजर रहे लोग और खेतों में काम कर रहे लोग मदद के लिए दौड़े। बोलेरो के सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए सीएचसी कैरू लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आपातकालीन विभाग भिवानी भेजा गया। यहां भी तीन की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।

ये हुए घायल
हादसे में ढाणी मोहब्बतपुर निवासी सोनू (23), ईश्वर (20), उसकी माता अंगूरी, महिला रति, सुल्तान सिंह (70), रामबीर (50), जानकी, कृष्ण, सुनहरी, शकुंतला, कृपाल (40) घायल हुए। इनमें तीन गंभीर थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर किया गया।

दो डॉक्टर, एक छुट्टी पर तो एक एसडीएम कार्यालय, उखड़े ग्रामीण

हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कैरू लाया गया। यहां सिर्फ स्टाफ नर्स ही थी, चिकित्सक नहीं था। जिस पर ग्रामीण बिफर गए और रोष जताया। ग्रामीणों ने सीएचसी पर ताला लगाने की चेतावनी दी।

जब मरीजों को गंभीर हालत के चलते भिवानी रेफर किया तो वहां एंबुलेंस सुविधा नहीं थी। जिस पर ग्रामीणों का रोष और बढ़ गया। सीएचसी में हंगामे की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तक पहुंची। जिसके बाद तोशाम से डॉ. कृष्ण कुमार सुबह करीब 11 बजे सीएचसी पहुंचे। जहां नाराज ग्रामीणों ने उन्हें खरी-खरी सुनाई और सीएचसी में नहीं जाने दिया। 

सुबह बहुत ही दर्दनाक हादसा हुआ। सभी घायलों को सीएचसी में लाया गया मगर यहां चिकित्सक ही नहीं थे। जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। करीब एक-डेढ़ घंटे बाद 11 बजे तोशाम से चिकित्सक आया और बताने लगा कि एसडीएम कार्यालय में किसी कार्य से गया था। जिसे ग्रामीणों ने अंदर नहीं जाने दिया।

ग्रामीणों ने मांग रखी कि यहां एक और चिकित्सक नियुक्त किया जाए और एंबुलेंस की सुविधा दी जाए। जिसके बाद चिकित्सक ने सिविल सर्जन से बातचीत कर लिखित आश्वासन लिया। अब अगर शुक्रवार को चिकित्सक नहीं आया और एंबुलेंस सुविधा शुरू नहीं की गई तो फिर सीएचसी कैरू पर ताला लगा दिया जाएगा। - कैलाश शर्मा, सरपंच गांव कैरू।

कैरू सीएचसी में दो चिकित्सक हैं। एक चिकित्सक के परिवार में दुर्घटना हो गई थी। दूसरे चिकित्सक को एसडीएम कार्यालय जाना पड़ा और इसी दौरान यह हादसा हो गया। डॉ. कृष्ण कुमार ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों की मांग पर एंबुलेंस के ऑर्डर कर दिए हैं। - डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन।

ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। - मनीष वालिया, इंचार्ज कैरू चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed