फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ट्यूशन पढ़कर दोस्त के साथ घर लौट रहे छात्र पर किया हमला

ट्यूशन पढ़कर दोस्त के साथ घर लौट रहे छात्र पर किया हमला

Wed, 15 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
ट्यूशन पढ़कर दोस्त के साथ घर लौट रहे छात्र पर किया हमला
भिवानी। बीती देर शाम को अपने दोस्त के साथ ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे बारहवीं कक्षा के छात्र पर बाइकों पर सवार होकर आए छह सात युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल छात्र को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पतराम गेट क्षेत्र निवासी आनंद प्रकाश ने बताया कि वह प्राइवेट स्कूल में बतौर टीचर नौकरी कर रहा है। जबकि उसका बेटा दिल लखेरा बारहवीं कक्षा का छात्र है। उसका बेटा सोमवार देर शाम साढ़े 7 बजे ट्यूशन पढ़कर अपने दोस्त के साथ वापस घर लौट रहा था कि इसी दौरान हुडा पार्क व लघु सचिवालय परिसर के बीच बाइकों पर सवार होकर आए छह सात युवकों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी युवकों ने उसके मुंह व शरीर पर गंभीर चोटें पहुंचाई और उसे अधमरा कर जान से मारने की धमकी फरार हो गए। इसी दौरान आरोपी युवकों द्वारा दिल के साथ मारपीट करता देख उसका दोस्त भी वहां से भाग खड़ा हुआ। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस अब इस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed