{"_id":"5b2d4b914f1c1b53268b7734","slug":"101529695121-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, वाटसअप से मिली बेटे को सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, वाटसअप से मिली बेटे को सूचना
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शाम के समय घर से जूती लेने के लिए निकले व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह व्हाट्सएप ग्रुपों में चल रहे मैसेज को देखने पर बेटे ने जब जांच की तो उसको अपने पिता की सूचना मिली। हादसा वीरवार देर रात का है।
वीरवार शाम छह बजे धनाना गांव का रामधीर (65) अपने घर से मुंढाल जूती लेने के लिए निकला। देर रात मुंढाल से वापस धनाना जाते समय तालु बस स्टैंड के पास देर रात रामधीर को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। राहगीरों ने हादसे की सूचना मुंढाल पुलिस को दी। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल पहुंचाया लेकिन सर कुचलने के कारण पहचान नहीं हो सकी।
व्हाट्सएप ग्रुप में चल रहे मैसेज को देख बेटे विनोद ने जब छानबीन की तो उसे अपने मृत पिता का शव मिलने की सूचना मिली। शनिवार को सामान्य अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचे विनोद कुमार ने बताया कि शाम के समय उसका पिता घर से जूती लेने के लिए निकला लेकिन पूरी रात घर नहीं पहुंचा। गांव व रिश्तेदारों से भी जानकारी ली लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तभी व्हाट्सएप पर चले रहे मैसेज को देखने के बाद कपड़ों व साथ ले गए थैले को देखा तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस से जानकारी लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचे। यहां देखा तो पिता के होने की पुष्टि हुई। मुंढाल पुलिस चौकी इंचार्ज रामअवतार ने बताया कि देर रात सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचा गया और मृत के बेटे विनोद के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।