फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बंटी हत्याकांड : पंजाब के मोस्ट वांटेड सहित दो किया गिरफ्तार

बंटी हत्याकांड : पंजाब के मोस्ट वांटेड सहित दो किया गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बंटी हत्याकांड : पंजाब के मोस्ट वांटेड सहित दो किया गिरफ्तार
बंटी हत्याकांड : पंजाब के मोस्ट वांटेड सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन

भिवानी। मास्टर नरेंद्र बंटी हत्याकांड में पुलिस ने रेकी करने और हथियार की सप्लाई करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मोहाली निवासी दीपक उर्फ दीपू लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य सदस्य बताया जा रहा है और पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड है। जबकि दूसरा आरोपी तोशाम उपमंडल के गांव धारनवास निवासी दीपक उर्फ बेजा राजस्थान के लूटकांड में नामजद है। सीआईए पुलिस ने दोनों को दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
17 दिन पहले कुछ लोगों ने नरेंद्र बंटी की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह चिड़ियाघर मोड स्थित जिम में वर्जिश कर रहा था। मृतक के भाई की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में टीनू सहित चार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मर्डर केस का जिम्मा डीएसपी विजय देशवाल के नेतृत्व में एसआईटी को सौंपा गया। शनिवार को इस मामले में सीआईए पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया। मामले की जांच कर रहे एसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि बंटी हत्याकांड के सिलसिले में दीपक उर्फ बेजा व दीपक उर्फ दीपू को दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र से देर रात गिरफ्तार किया है। 20 वर्षीय दीपक उर्फ बेजा तोशाम उपमंडल के गांव धारनवास निवासी है। दीपक दीपू मोहाली का रहने वाला है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है।
विज्ञापन

बेजा ने रैकी की, दीपू ने हथियार दिए
जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि बेजा ने बंटी की रैकी की और दीपू ने हत्या के लिए हथियार उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी टीनू व संपत की गिरफ्तारी बाकी है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी टीनू की गिरफ्तारी के बाद ही बंटी हत्या की वजह का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
राजस्थान में डकैती में नामजद है
राजस्थान के राजगढ़ में चेतन सुनार के यहां 50-60 लाख रुपये की डकैती में दीपक बेजा नामजद है। इसके अलावा बेजा पर गिरोह को जगह देना, बंटी मर्डर मामले में प्लानिंग करने के आरोप हैं।

--
पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड है दीपू
दीपू लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का मुख्य सदस्य है। नरेंद्र बंटी हत्याकांड के मुख्य आरोपी टीनू को पंचकूला पुलिस कस्टडी से भगाने में भी भी शामिल था। जांच अधिकारी ने बताया कि बंटी हत्या के मुख्य आरोपी टीनू को 17 जून 2017 को पंचकूृला पुलिस कस्टडी से भगाने के अलावा गत सितंबर माह में पंजाब के बनूड में एमसी की हत्या मामले में दीपू मोस्ट वांटेड है। दीपू पर हिसार में धोलिया गुज्जर की हत्या के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed