फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दो दिन से लापता युवक का शव जलघर के टैंक में मिला

दो दिन से लापता युवक का शव जलघर के टैंक में मिला

Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से लापता युवक का शव जलघर के टैंक में मिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
बापोड़ा गांव से दो दिन से गुमशुदा युवक का शव गांव के जलघर टैंक में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकलवाया। परिजनों का कहना है कि पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।

गांव बापोड़ा निवासी 27 वर्षीय महेश दो दिन पहले अचानक लापता हो गया। परिजनों ने सदर थाने में गुमशुदगी की रपट भी दर्ज कराई। वीरवार को जलघर के टैंक में शव की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला। शव की पहचान महेश के रूप में हुई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के चचेरे भाई सत्यजीत ने बताया कि महेश शौचालय के लिए जलघर में गया होगा और इस दौरान पैर फिसलने से टैंक में डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed