फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   crime, shopkeeper, police

14 गोली मारकर बाइक स्पेयर पार्ट्स दुकानदार की हत्या

Sat, 20 Jun 2020 07:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
crime, shopkeeper, police
बाइक के स्पेयर पार्ट्स दुकानदार की हत्या मामले में मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए । संवाद न्य - फोटो : Bhiwani
भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर पूर्वमंत्री जगन्नाथ के आवास के समीप शनिवार शाम सवा पांच बजे दिनदहाड़े एक स्पेयर पार्ट्स दुकानदार पर बाइक पर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने दो हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। दुकानदार को करीब 14 गोलियां लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से 12 से 14 गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस थाना टीम, सिटी पुलिस थाना एसएचओ, औद्योगिक पुलिस थाना व सेक्टर पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। घटना की भनक लगने के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर व महिला थाना के डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए फारेंसिक टीम भी बुलाई गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
विज्ञापन

बाढड़ा क्षेत्र के गांव जगरामबास निवासी 21 वर्षीय अनुज की भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर पूर्वमंत्री जगन्नाथ के आवास के समीप बाइक स्पेयर पार्ट्स, एसेसरिज की दुकान है। शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश चार बदमाशों ने अनुज पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए। जिस समय अनुज की हत्या की गई उस समय दुकान में वह अकेला ही था। उसका पार्टनर अमित कुमार ड्यूटी पर गया हुआ था। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने आसपास के इलाके की गहनता से छानबीन की और दुकान के अंदर पड़े गोली के खोल की जगह को सुरक्षित घेरे में लिया। गोली लगने के बाद अनुज दुकान के काउंटर की कुर्सी पर ही बैठा रह गया। हमलावरों ने रंजिशन उस पर नजदीक से कई फायर किए। जिसमें कई गोलियां तो उसके धड़, आंख और सिर को भी आरपार कर दूसरी तरफ निकल गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे उसके पार्टनर गांव भानगढ़ वासी अमित कुमार ने बताया कि अनुज के साथ वह साझेदारी में बुलेट बाइक के स्पेयर पार्ट्स की दुकान खोल रखी है। अनुज और वो बाल भवन के समीप ही किराये पर रहते थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे डीएसपी वीरेंद्र ने बताया कि हमलावरों ने दो हथियारों से 12 से 14 फायर अनुज पर किए हैं। फिलहाल पुलिस ने फॉरेसिंक एक्सपर्ट टीम बुलाकर मौके का बारीकी से मुआयना कराया है। हत्या के पीछे क्या कारण रहे हैं, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पारिवारिक सूत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। लूटपाट का भी कोई मामला नहीं लग रहा है। चार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।

घटनास्थल पर पड़ा गोली का खोल। संवाद न्यूज एजेंसी

घटनास्थल पर पड़ा गोली का खोल। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed