{"_id":"5e18c4c98ebc3e880e396bba","slug":"crime-rape-fir-marriage-promise-bhiwani-news-rtk5366593127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप ः शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म दोस्तों के पास भेजे आपत्तिजनक फोटो, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप ः शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म दोस्तों के पास भेजे आपत्तिजनक फोटो, केस
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर एक लड़की से कई बार दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक फोटो अपने दोस्तों के पास भेजने के मामले में बवानीखेड़ा पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित लड़की ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर उसके साथ हिसार में कई अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, लड़के के परिजनों पर भी जबरन बयान बदलने का दबाव बनाने के आरोप लगाए। फिलहाल बवानीखेड़ा पुलिस हिसार जिला के गांव भोजराज निवासी सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पीड़ित लड़की ने बवानीखेड़ा पुलिस थाने में दी गई शिकायत में बताया कि जब वह बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी तो उसी के स्कूल में सुरेंद्र नामक युवक भी पढ़ता था। उसी दौरान उससे जान पहचान हुई और उसने धोखे से उसे हिसार के डाबड़ा चौक स्थित एक होटल में बुलाया। वहां पर उसके दो अन्य दोस्त भी मौजूद थे। आरोपी ने उसके साथ होटल में जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके दोस्त बाहर खड़े रहे। इसके बाद लगातार उसके साथ आरोपी ने हिसार में ही अलग-अलग होटलों के अंदर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने उसके आपत्तिजनक फोटो भी खिंचे, जिन्हें उसने अपने दोस्तों के पास भेज दिया। इसके बाद उसके दोस्त भी उसे परेशान करने लगे। जिसके बाद उसने परिजनों को सारी बात बताई।
युवती ने बताया कि शर्म के मारे वह तीन दिन तक अपने घर नहीं गई। परिजनों ने लड़की के लापता होने पर गुमशुदगी की रपट थाने में दर्ज गई। बाद में वह हिसार की आजाद नगर पुलिस चौकी में पहुंची। इसके बाद अर्बन इस्टेट पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी रपट दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी वहां पहुंचे। मगर उसने अपने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी सुरेंद्र के परिजन व भोजराज गांव के सरपंच को थाने बुलाया गया। लेकिन सरपंच व आरोपी के परिजनों ने उसे आश्वासन दिया कि वे उसकी शादी सुरेंद्र से करा देंगे। इसके बाद उस पर दबाव बनाया गया कि वो सुरेंद्र के खिलाफ कोर्ट में कोई बयान ना दें, अगर ऐसा किया तो उसे जान से मार देंगे। लड़की ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसे बदनाम करने के मामले में आरोपी के खिलाफ बवानीखेड़ा पुलिस थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा पुलिस थाना इंचार्ज श्रीभगवान ने बताया कि लड़की की शिकायत पर आरोपी हिसार के भोजराज गांव निवासी सुरेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।