फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crime decreased by 20 to 30 percent in two years in the state, four thousand villages became drug free.

Bhiwani News: प्रदेश में दो साल में 20 से 30 फीसदी घटे अपराध, चार हजार गांव नशा मुक्त

Sat, 23 Aug 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 23 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Crime decreased by 20 to 30 percent in two years in the state, four thousand villages became drug free.
डीजीपी शत्रुजीत कपूर।
भिवानी। हरियाणा में अपराध की रोजाना घटनाएं जरूर सामने आती हैं लेकिन पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में पिछले दो साल में गंभीर अपराधों के मामलों में 20 से 30 फीसदी तक की कमी आई है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर का दावा है कि न सिर्फ अपराधों में गिरावट दर्ज हुई है बल्कि नशा मुक्ति की दिशा में भी बड़े स्तर पर काम हो रहा है। अब तक चार हजार गांवों को नशा मुक्त घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

डीजीपी ने बताया कि इन गांवों में फिर से नशा शुरू न हो इसके लिए पुनःसत्यापन कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस टीम घर-घर जाकर ऐसे लोगों को चिह्नित करेगी जो दोबारा नशे की चपेट में आ रहे हैं। पुलिस का लक्ष्य इस साल प्रदेश के 70 फीसदी गांवों को नशा मुक्त करना है जबकि शेष गांवों को अगले साल इसमें शामिल किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक जिले में विशेष कमेटियां गठित की गई हैं जो अभियान को गति दे रही हैं।
विज्ञापन


अब मेडिसिन दवाओं का नशा बना चिंता का विषय
डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने यह भी कहा कि अब युवा पीढ़ी मेडिकल स्टोरों से मिलने वाली कुछ दवाओं का नशे के तौर पर सेवन कर रही है। ये दवाएं एनडीपीएस एक्ट के दायरे में नहीं आतीं जिससे इन्हें रोकना चुनौतीपूर्ण है। इसे रोकने के लिए पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के ड्रग कंट्रोलर से तालमेल कर मेडिकल स्टोरों की सघन जांच शुरू कर दी है। स्टोर संचालकों से भी कहा गया है कि वे केवल चिकित्सक के परामर्श पर ही मरीजों को दवाएं दें और संदिग्ध लोगों को दवाएं न बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध के आंकड़े

केस – साल 2023 – साल 2024 – साल 2025 (30 जून तक)

हत्या – 1060 – 486 – 452
डकैती – 131 – 47 – 45
लूट – 1160 – 448 – 313
छीनाझपटी – 1723 – 739 – 653
सेंधमारी – 9250 – 4689 – 4067
चोरी – 28354 – 12615 – 11789
दुष्कर्म – 1811 – 765 – 565
दुष्कर्म प्रयास – 249 – 51 – 42
अपहरण – 1762 – 798 – 665
छेड़छाड़ – 2107 – 704 – 585
दहेज हत्या – 198 – 85 – 70
एससीएसटी एक्ट – 1589 – 543 – 461


हरियाणा में पिछले दो साल के दौरान गंभीर अपराधों में 20 से 30 फीसदी की कमी आई है। नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए अब तक चार हजार गांवों को नशा मुक्त किया जा चुका है। इन गांवों में फिर से नशा शुरू नहीं हो इसके लिए इनका पुनःसत्यापन भी कराया जा रहा है। जिसमें घर-घर जाकर नशा करने वालों को चिह्नित किया जाएगा। इस साल 70 फीसदी गांवों को नशा मुक्त करने का लक्ष्य है बाकी बचे गांवों को अगले साल शामिल किया जाएगा।
– शत्रुजीत कपूर, पुलिस महानिदेशक, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed