{"_id":"5e1723d38ebc3e87a7629453","slug":"crime-court-duty-officers-tehsildar-land-beading-bhiwani-news-rtk5363592121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को धोखा देकर विदेशी महिला से शादी करने वाले एनआरआई की 10.20 लाख में नीलाम हुई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को धोखा देकर विदेशी महिला से शादी करने वाले एनआरआई की 10.20 लाख में नीलाम हुई जमीन
विज्ञापन
शादी के महज एक माह बाद ही पहली पत्नी को धोखा देखकर लंदन जाकर विदेशी महिला से दूसरी शादी रचाने वाले एनआरआइ पति की वीरवार को गांव रूपगढ़ में जमीन नीलाम की गई। एनआरआई पति ने कोर्ट के आदेश के बावजूद पहली पत्नी को खर्च की 10 लाख 20 हजार रुपये की राशि न दिए जाने पर नवंबर 2018 को जमीन नीलामी के आदेश दिए गए थे। मुंबई के रायगढ़ फैमिली कोर्ट पैनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के आदेश पर 19 फरवरी को भिवानी के गांव रूपगढ़ में जमीन की कुर्की की गई थी। कुर्क की गई जमीन की वीरवार को नीलामी हुई। नीलामी प्रक्रिया ड्यूटी मजिस्ट्रेट भिवानी के तहसीलदार मोहनलाल, नायब तहसीलदार रामचंद्र की निगरानी में हुई। इस मौके पर टीआरए राकेश्वर, कानूनगो दिनेश, पटवारी भगवानदास, डीएलएसए पालेराम, अधिवक्ता कुलदीप सिंह, रूपगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि व नंबरदार भी मौजूद रहे।
जमीन नीलामी प्रक्रिया में रूपगढ़, नंदगांव, दिनोद, कुहाड, लुहाणा सहित आसपास गांवों के खरीददार शामिल हुए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एनआरआई पंकज यादव पुत्र रिटायर्ड पटवारी जगदीश चंद्र की नौ कनाल एक मरला जमीन की बोली शुरू की गई। इस मौके पर गांव दिनोद के रमेश कुमार ने सबसे अधिक बोली लगाते हुए दस लाख 20 हजार 600 रुपये में जमीन खरीद की इच्छा जताई। इस पर सबसे अधिक बोलीदाता रमेश कुमार को जमीन नीलामी में खरीदार माना और उससे मौके पर ही 25 फीसदी राशि के तौर पर दो लाख 55 हजार 150 रुपये नकद जमा कराए गए।
यह था मामला
गांव दिनोद निवासी नीरज रानी यादव ने बताया कि उसकी शादी 22 नवंबर 2011 को गांव रूपगढ़ निवासी पंकज यादव के साथ हुई थी। शादी के एक महीने बाद ही वह लंदन जाकर रहने लगा। उसके बाद से आज तक वह भारत नहीं आया है। नीरज का कहना है कि वहां जाकर उसने दो महीने में ही एक विदेशी महिला से दूसरी शादी रचा ली। उसने विदेश बैठे हुए ही भिवानी के गांव देवसर स्थित पीएनबी बैंक में अपनी मां रेखा के साथ फर्जी तरीके से ज्वाइंट एकाउंट खुलवा लिया। इस मामले में सदर थाना भिवानी पुलिस ने आरोपित एनआरआई पति की मां के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। मुंबई कोर्ट में चल रहे घरेलू हिंसा मामले की सुनवाई करते हुए एनआरआइ पति पंकज यादव को घर खर्च के लिए हर माह 20 हजार रुपये खर्च देने के आदेश दिए थे। पिछले पांच साल का कुल खर्च 10 लाख 20 हजार रुपये बना है। कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए आरोपित पति ने पहली पत्नी नीरज को एक बार भी यह खर्च दिया और न ही वह आज तक भारत पहुंच कर कोर्ट में पेश हुआ है। मुंबई कोर्ट ने इसे मामले को सख्ती से लेते हुए एनआरआइ पति की गांव रूपगढ़ स्थित जमीन की नीलामी कर इस खर्च का भुगतान किए जाने के आदेश दिए थे। इसी के तहत नीलामी प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव रूपगढ़ में पंकज यादव की जमीन नीलामी की प्रक्रिया पूरी कराई गई। नीलामी में आसपास के करीब 25 से 30 बोलीदाता शामिल हुए थे। जिसमें नौ कनाल एक मरला जमीन को 10 लाख 20 हजार 600 रुपये में नीलाम कर 25 फीसदी मौके पर ही राशि जमा कराई गई है।
- मोहनलाल, तहसीलदार, भिवानी तहसील।