फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   crime, beating, six people injured

पारिवारिक विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Fri, 04 Sep 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime, beating, six people injured
बीटीएम कॉलोनी में पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मामला वीरवार शाम करीब छह बजे का है। बीटीएम कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सुरेश ने बताया कि वह बिजली मिस्त्री का काम करता है। उसके भाई के साथ मकान को लेकर उनका कई दिन से विवाद चल रहा था है। वीरवार को उसके भाई ने जबरन उनका मीटर हटाकर खुद का मीटर लगाने लगा। विरोध पर उसके साथ गाली गलौज की। जिसको लेकर उनका विवाद बढ़ गया और आरोपी पक्ष से पांच-छह लोग उनके घर में घुस गए। आरोपी पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव में आने पर उसकी पत्नी 30 वर्षीय सुदेश देवी के साथ मारपीट की। पहले भी आरोपी पक्ष उनके साथ झगड़ा कर चुका है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से घायल बीटीएम कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय राजेश ने बताया कि वह ऑटो चालक है। उसकी मां उसके दूसरे भाई के घर में रहती है। मगर उसके भाई ने बिजली का कनेक्शन काट दिया। वीरवार शाम को वह अपनी मां के कमरे के लिए मीटर लगवा रहा था। अचानक ही उसके भाई ने आकर विरोध कर दिया और उनके साथ मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर जब उसकी पत्नी 45 वर्षीय सरोज, बेटा 18 वर्षीय रितेश और उसके छोटे भाई की पत्नी 32 वर्षीय अंजूबाला आए तो आरोपी पक्ष से पांच-छह लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। आरोपी पक्ष ने उस पर तेजधार हथियार से भी वार किया। उसके पक्ष से चार लोग घायल है। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मामले की सूचना बीटीएम पुलिस चौकी को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed