फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crackdown on single-use plastic, issued four fines totaling 8 thousand in penalties

Bhiwani News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रहार, चार चालान काट लगाया 8 हजार का जुर्माना

Thu, 16 Jul 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on single-use plastic, issued four fines totaling 8 thousand in penalties
भिवानी। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शहर में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। जेई चंचल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चार चालान किए और 8 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और पर्यावरण पर पड़ने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग भूमि, जल और वायु प्रदूषण का प्रमुख कारण है। इसका दुष्प्रभाव मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पशु-पक्षियों और अन्य जीव-जंतुओं पर भी पड़ता है। शैलेंद्र अरोड़ा ने दुकानदारों और आम नागरिकों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed