फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Crackdown on illegal MTP kit sales, Health Department launches decoy operation in Loharu

Bhiwani News: अवैध एमटीपी किट बिक्री पर शिकंजा, स्वास्थ्य विभाग ने लोहारू में चलाया डिकॉय ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on illegal MTP kit sales, Health Department launches decoy operation in Loharu
लोहारू में  मेडिकल स्टोर पर डिकॉय ऑपरेशन चलाती स्वास्थ्य विभाग की टीम । 
लोहारू। प्रदेश में लिंगानुपात सुधारने और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों पर रोक लगाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने लोहारू क्षेत्र में अभियान चलाते हुए अवैध एमटीपी किट बिक्री पर शिकंजा कसा। सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य के निर्देशानुसार उपमंडल नागरिक अस्पताल लोहारू की टीम ने एसएमओ डॉ. ओपी डूडी के मार्गदर्शन में डिकॉय ऑपरेशन के तहत विभिन्न मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर जांच की।
विज्ञापन

अभियान के दौरान एमओ डॉ. प्रीति डैला, फार्मेसी ऑफिसर राजेश ढुल तथा स्वास्थ्य निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने क्षेत्र के करीब छह मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री रिकॉर्ड, लाइसेंस, बिल और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। साथ ही दवाओं के भंडारण और बिक्री से जुड़े नियमों के पालन की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी की शिकायतें मिल रही थीं जिसके चलते गोपनीय रणनीति के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संचालकों से दवा बिक्री संबंधी रिकॉर्ड की जानकारी ली गई और संदिग्ध मामलों की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन, बिना अनुमति दवा बिक्री या अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने जैसी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. प्रीति डैला ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने और कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण और डिकॉय ऑपरेशन जारी रहेंगे ताकि कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक माहौल को बढ़ावा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed