फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CR System's second X-ray machine will start in Civil Hospital this week

Bhiwani News: नागरिक अस्पताल में इसी सप्ताह शुरू होगी सीआर सिस्टम की दूसरी एक्स-रे मशीन

Fri, 12 Jul 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 12 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
CR System's second X-ray machine will start in Civil Hospital this week
नागरिक अस्पताल में ​स्थित नया सीआर सिस्टम  एक्सरे कक्ष।
भिवानी। अब जिला नागरिक अस्पताल में इसी सप्ताह सीआर सिस्टम की दूसरी एक्स-रे मशीन भी चालू हो जाएगी। इस मशीन के लिए अलग से कक्ष तैयार किया गया है। वीरवार को चंडीगढ़ से सीआर सिस्टम की एक्स-रे मशीन को स्थापित करने के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से तकनीकी कर्मचारियों की टीम भी भिवानी नागरिक अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का दावा है कि शनिवार तक मशीन चालू हो जाएगी। इसके बाद मरीजों को चौबीसों घंटे एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। फिलहाल नागरिक अस्पताल में 2011 में स्थापित की गई सीआर सिस्टम की एक्स-रे मशीन है, जो बेहद पुरानी हो चुकी है। लेकिन नई मशीन नवीनतम तकनीक पर आधारित है।
विज्ञापन

एक्स-रे मशीन के लिए कक्ष तैयार होने के बाद अब इसके अंदर सीआर सिस्टम एक्स-रे मशीन के उपकरणों को स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से तकनीकी कर्मचारियों की टीम भी भिवानी नागरिक अस्पताल में पहुंच चुकी है। ये कर्मचारी मशीन को स्थापित कर इसे चालू कर विभाग को सुपुर्द कर देंगे। इसके बाद इसे मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 16.30 लाख रुपये के बजट से नई सीआर सिस्टम की नई एक्स-रे मशीन आई है। अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन की खास बात यह है कि मरीज का एक्स-रे होते ही संबंधित चिकित्सक के कंप्यूटर सिस्टम में इसकी रिपोर्ट तुरंत पहुंचेगी। मरीज अपनी सुविधा के लिए अपने मोबाइल फोन में इसकी फोटो भी खींच सकेगा। नागरिक अस्पताल में दो एक्स-रे मशीन पहले ही लगी हैं। लेकिन ये मशीनें नागरिक अस्पताल में आने वाले एक्स-रे का दबाव नहीं झेल पा रहीं हैं और ये मशीन कई बार खराब हो चुकी हैं।
दोपहर बाद आने वाले मरीजों का अगले दिन ही होता है एक्स-रे
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 350 मरीजों के एक्स-रे होते हैं। मारपीट के एमएलसी और इमरजेंसी केस के एक्स-रे भी किए जाते हैं। ज्यादातर एक्स-रे तो ओपीडी या वार्डों में दाखिल मरीजों के ही होते हैं। एलएंडटी कंपनी ने वर्ष 2010-11 में भिवानी के जिला नागरिक अस्पताल आधुनिकीकरण किया था, उस समय दो एक्स-रे मशीन मिली थीं। लगातार 13 सालों से ये पुरानी मशीनें ही एक्स-रे विभाग में इस्तेमाल होती रहने से अब जवाब दे गई हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग कई बार ठीक करा चुका है। यहां दोपहर तक ही एक्स-रे होते हैं, ज्यादातर मरीजों को एक्स-रे के लिए दूसरे दिन बुलाया जाता है। नई मशीन स्थापित होने के बाद इस तरह की दिक्कत नहीं रहेगी।

जिला नागरिक अस्पताल में सीआर सिस्टम की नई एक्स-रे मशीन को चालू कराने के लिए चंडीगढ़ मुख्यालय से तकनीकी कर्मचारियों की टीम आई है। मशीन को स्थापित किया जा रहा है। जल्द ही इसका लाभ मरीजों को मिलना शुरू हो जाएगा। पहले से स्थापित सीआर सिस्टम की एक्स-रे मशीनें भी इस्तेमाल में ली जाएंगी। जबकि नई मशीन आने के बाद मरीजों को और अधिक बेहतर सुविधा मिलेगी।
- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article