फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   cow traffickers fled police tricked

पुलिस को चकमा देकर भागे गो तस्कर

Wed, 17 Sep 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 17 Sep 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौक से गुजर रहे गो तस्करों के वाहन व पुलिस में देर रात्रि जमकर आंख मिचौली हुई। इसी दौरान गायों से भरे वाहन को रोकने के प्रयास में गौतस्करों ने पुलिस की जिप्सी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन


गो तस्करों द्वारा पुलिस बल पर फायर व वाहन से सीधी भिड़ंत में पुलिस के आधा दर्जन कर्मचारी बाल-बाल बचे, वहीं गो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से वाहन व आरोपियों द्वारा खेतों में गिराए गए भारी मात्रा में असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन



सोमवार देर रात्रि लगभग दो बजे कस्बे के मुख्य चौक पर गश्त कर रही पुलिस को जुई रोड से टाटा 407 आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक ने और तेज गति से इसे दौड़ा दिया। टाटा 407 के चारों तरफ तिरपाल लगा होने के कारण पुलिस ने अवैध शराब के शक में उसके पीछे गाड़ी लगा दी और सड़क मार्ग को पूरी तरह सील कर दिया लेकिन लाड व भांडवा गांव के मध्य गो तस्करों ने अपने वाहन की लाइटें बंद कर कच्चे रास्तों की तरफ घुमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को जब सड़क पर वाहन नजर नहीं आया तो उन्होंने कच्चे रास्तों पर रेकी शुरू कर दी और इसी बीच उनको भांडवा के मुख्य बस स्टैंड पर एक वाहन चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने ग्वार के खेतों से गाड़ी को सड़क की तरफ घुमा दिया और गो तस्करों के वाहन को घेर लिया।


पुलिस को देखकर वाहन छोड़ भागे
अचानक ही पुलिस से भरी गाड़ी को सामने देखते ही टाटा में सवार तीन-चार तस्करों ने वाहन वहीं छोड़ कर पुलिस बल पर फायर करते हुए भागे। पुलिस ने गाड़ी का तिरपाल हटाया तो अंदर दर्जनभर से ज्यादा गाय भरी हुई थी। इसी बीच बाढड़ा से और ज्यादा पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

इसके बाद खेतों में सर्चिंग अभियान चलाया लेकिन ग्वार, बाजरा व नरमा की फसलें बड़ी होने के कारण सुबह तक एक भी गो तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस ने गाड़ी के समीप ही गो तस्करों से भागते हुए गिरे एक देशी कट्टा भी बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्ड एक्ट सहित पुलिस कर्मचारियों पर जानलेवा हमला व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पुलिस टीम ने गोतस्करों की गोलियों की बीच ही वाहन को पकड़कर पशु चिकित्सक से घायल गायों का उपचार करवाया है। गो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए घटनास्थल के समीप खेतों व नजदीकी बस स्टैंड पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों व सामाजिक संगठनों के सदस्यों को तैनात किया गया है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी गो तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।



घायल थी अधिकतर गायें
तस्करों द्वारा इन गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। इससे अधिकतर गाय भूख से बेहाल और घायल थी। जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पशुचारे का प्रबंध किया व पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुला कर उनका इलाज करवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed