{"_id":"582b564d4f1c1b61368ff2f8","slug":"cow-ninsentive-2-38-carore","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय पालकों को मिलेगा इनसेंटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय पालकों को मिलेगा इनसेंटिव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पशुधन बोर्ड ने भिवानी समेत तीन जिलों के देसी गाय पालकों को इनसेंटिव देने का निर्णय लिया है। तीन जिलों के करीब 15 सौ गाय पालकों में 2.38 करोड़ रुपये इनसेंटिव बंटेगा। सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं, जल्द ही इनसेंटिव वितरित होगा।
देसी गाय पालन को प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार ने इनसेंटिव देने की योजना आरंभ की है। पहले चरण में यह योजना तीन जिलों में शुरू की गई है। भिवानी, रोहतक व झज्जर जिले की देसी गायों का डेटा जुटा लिया है। जल्द ही देसी गाय पालकों को इनसेंटिव दिया जाएगा।
इस योजना में केवल उन देसी नस्ल की गायों को शामिल किया गया है, आठ से लेकर 12 किलोग्राम दूध देती हैं। आठ से 10 किलो दूध देने वाली गाय के पालक को 15 हजार रुपये इनसेंटिव दिया जाएगा और 10 से लेकर 12 किलो दूध देने वाली गाय के पालक को 20 हजार रुपये इनसेंटिव दिया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य पशुधन बोर्ड के निदेशक मंडल के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा ने बताया कि तीन जिलों के लिए 2.38 करोड़ रुपये का इनसेंटिव तैयार है। जल्द ही कार्यक्रम कर इनसेंटिव बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह योजना देसी गायों के पालन को प्रोत्साहन के लिए शुरू की गई है। इस योजना का चरणबद्ध तरीके से अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।
--
तीन जिलों में देसी गायों की संख्या
भिवानी -- 650
रोहतक -- 650
झज्जर -- 175