फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   covid deth

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 54 संक्रमित मिले

Wed, 14 Apr 2021 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
covid deth
कोरोना वैक्सीन लगाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Bhiwani
कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह जिले में 153वीं मौत है। वहीं, 54 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 317 तक पहुंच गया है। डॉक्टरों के अनुसार इस बार पेट की बीमारियों के शिकार लोग ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। इस कारण अब सामान्य अस्पताल में पेट से संबंधित बीमारियों के चलते आने वाले मरीजों के भी कोरोना टेस्ट किए जा रहे है।
विज्ञापन

मुंढाल खुर्द के 68 वर्षीय बुजुर्ग को 30 मार्च को हलका बुखार और खांसी की शिकायत हुई। जिसके बाद एक अप्रैल को उन्हें उपचार के लएि हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रही। बुजुर्ग 12 अप्रैल तक वहां दाखिल रहा। 13 की सुबह करीब नौ बजे उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद भिवानी से स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस हिसार पहुंची और मृतक के शव को गांव लाया गया। कोविड-19 नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया। यह जिले में कोरोना संक्रमित की 153वीं मौत है। इस माह आठवीं मौत है। वहीं, कोरोना संक्रमण के भी 54 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 6825 तक पहुंच गया है। इनमें 6355 ठीक हो चुके है और 317 एक्टिव केस है। मंगलवार को भी पांच ठीक हुए। वहीं 986 नए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। नए पॉजिटिव आए 54 केसों में विद्यार्थी, बुजुर्ग, गृहिणी हर वर्ग के लोग है।
विज्ञापन

वायरस ने अपना स्वरूप बदला है। अब पॉजिटिव मिल रहे अधिकतर लोगों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत है। ऐसे में पेट संबंधित मरीजों के भी कोरोना टेस्ट किए जा रहे है। जिस तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है, ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें और कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। मास्क लगाए और सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें। जहां तक संभव हो घर से बाहर न निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed