फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Covid alert... Flu corner set up at health centres, isolation beds ready

Bhiwani News: कोविड अलर्ट...स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्लू कॉर्नर स्थापित, आईसोलेशन बेड तैयार

Mon, 02 Jun 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Jun 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Covid alert... Flu corner set up at health centres, isolation beds ready
शहर में ​स्थित सामान्य अस्पताल। 
भिवानी। प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में भिवानी स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने कोरोना से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए हैं। अब तक जिले में 150 लोगों के सैंपल की जांच हुई है। राहत की बात है कि कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आईसोलेशन बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। इसके अलावा, सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर फ्लू कॉर्नर स्थापित कर लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि कोरोना जैसी स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारी कर ली गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 2 बेड आइसोलेशन के लिए रिजर्व हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सब-डिविजनल अस्पताल स्तर पर 10 बेड और नागरिक अस्पताल में 39 बेड का आइसोलेशन के लिए रिजर्व रखे गए हैं। जिले में करीब 700 रैपिड एंटीजन किट, 272 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व 700 ऑक्सीजन सिलिंडर हैं।
विज्ञापन


कोरोना के लक्षण व बचाव
सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि कोरोना से प्रभावित मरीजों में खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण देखे जा सकते हैं। फिलहाल जो केस आ रहे हैं, उसमें दस्त के मरीज ज्यादा हैं। आईएमए के साथ बैठक कर सभी को सूचित कर दिया गया है कि ऐसे लक्षण दिखाई दें तो उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाएं। एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आने पर पीसीआर टेस्ट जरूर करवाएं। कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाकर रखें, बार-बार हाथ धोएं और सोशल डिस्टेंस रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


घबराने की जरूरत है, सावधानी रखें। 150 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिले में एक भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है। छींकते समय अपने मुंह को ढंक कर रखें। कोरोना जैसी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी है। -डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed