फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Covid-19 online exam will conduct on june 16.

कोविड-19 ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 16 को, 12 को होगा मॉक टेस्ट

Wed, 10 Jun 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 online exam will conduct on june 16.
भिवानी। छह जून को नकल की आशंकाओं के चलते रद्द की गई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कोविड-19 ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अब 16 जून को होगी। इसके लिए 12 जून को मॉक टेस्ट होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से कोविड-19 से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर बचाव के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। पहले यह परीक्षा छह जून को प्रस्तावित थी। मगर रजिस्टर्ड बच्चों की संख्या से कहीं ज्यादा संख्या में लोगों ने आईडी खोली और एक ही आईडी से अनेक जवाब देने लगे। इस कारण साइट हैंग होने लगी और नकल की आशंकाओं के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि बताया कि किसी परीक्षार्थी को मुख्य परीक्षा से पहले किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए इस प्रतियोगिता परीक्षा का मॉक टेस्ट करवाने की सुविधा 12 जून को तीन से चार बजे तक होगी। प्रतियोगिता के लिए करीब 1.28 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा 16 जून को दोपहर बाद तीन से चार बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सलाह दी जाती है कि वे उनके पास उपलब्ध लॉगिन आईडी/पासवर्ड का एक ही बार एक ही उपकरण का प्रयोग करें ताकि किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed