फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Covid-19 online exam's result declare from HBSE.

कोविड-19 आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित, प्रथम रहे विद्यार्थियों को मिलेंगे लैपटॉप

Mon, 20 Jul 2020 06:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 online exam's result declare from HBSE.
पत्रकारों से बात करते डॉ. जगबीर सिंह साथ में सचिव रामप्रसाद। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। कोविड-19 से बचाव के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई ऑनलाइन प्रतियोगिता का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में करवाया गया था। प्रथम चरण की प्रश्नोत्तरी परीक्षा 16 जून को हुई थी। इस दौरान तीनों ग्रुपों में कक्षा छठी से आठवीं, नौवीं से दसवीं व ग्यारहवीं से बारहवीं तक 28265 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। प्रथम चरण की परीक्षा में तीनों समूहों में अंकों की वरिष्ठता के आधार पर 936 प्रतिभागियों का चयन किया था। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के चयनित प्रतिभागियों की द्वितीय चरण की निबंधात्मक प्रतियोगिता परीक्षा 23 जून को हुई थी। परीक्षा में 748 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें कक्षा छठी से आठवीं तक 230, कक्षा नौवीं से दसवीं तक 253 और 11वीं से 12वीं तक 265 प्रतिभागी शामिल हुए। परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन


यह रहा परिणाम
बोर्ड सचिव के अनुसार कक्षा छठी में प्रथम स्थान पर स्वस्तिक ठक्कर, द्वितीय पर विदित कुमार और तृतीय स्थान पर साकेत, कक्षा सातवीं में प्रथम स्थान पर परीक्षित सिवाच, द्वितीय पर दिशा गुप्ता और तृतीय स्थान पर नव्या शर्मा रहीं। कक्षा आठवीं में डेलिषा काजल प्रथम, सागर सोनी द्वितीय और अमूल्या गौड़ तृतीय रहीं।
विज्ञापन

नौवीं में गुपिल चाहर प्रथम, पीयूष गोयल द्वितीय, जतिन कुमार तृतीय रहा। कक्षा दसवीं में अंकुर खत्री प्रथम, अनन्या द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा ग्यारहवीं में ऋतिक प्रथम, अगस्तय गौड़ द्वितीय, अंजली तृतीय, कक्षा बारहवीं में साक्षी कुमारी प्रथम, मंदीप कुमार द्वितीय, सुमित तृतीय रहा। बोर्ड सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप एवं द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed