फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Court: Activity intensified regarding bar elections, voter list will be updated by January 11

कोर्ट: बार चुनावों को लेकर तेज हुई सरगर्मी, 11 जनवरी तक अपडेट होगी मतदाता सूची

Tue, 24 Dec 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 24 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Court: Activity intensified regarding bar elections, voter list will be updated by January 11
भिवानी। जिला बार चुनावों ने सर्दी के मौसम में भी गर्माहट बढ़ा दी है। सरगर्मी तेज होने की वजह से अधिवक्ता भी चुनावी चर्चा में मशगूल रहते हैं। वही 11 जनवरी तक बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर मतदाता सूची अपडेट हो पाएगी। हालांकि 10 जनवरी तक अधिवक्ताओं को अपना मतदान करने संबंधी शपथ पत्र देना होगा और इसी के साथ बार में अपना सालाना बकाया शुल्क भी जमा कराना होगा। इसके बाद ही अधिवक्ता मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले पाएंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन का चुनाव 28 फरवरी को होगा। बार चुनाव का शेड्यूल जारी होने के बाद से ही जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बीच चुनावी माहौल काफी गर्मा गया है। हालांकि इस बार चुनाव में काफी नए चेहरे सामने आएंगे। क्योंकि लगातार चार बार विजेता रह चुके बार प्रधान एडवोकेट सत्यजीत पिलानिया इस बार भी बार काउंसिल के चुनाव में भाग्य आजमा सकते हैं। हालांकि अभी तक उन्होंने पूरी तरह से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि बार प्रधान के लिए कई नए नाम सामने आएंगे। इनमें बार चुनावों को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed