{"_id":"656e0d66153365cab00d4218","slug":"councilors-son-accused-of-assaulting-an-employee-union-officials-held-a-meeting-to-protest-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-9671-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पार्षद के बेटे पर कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप, विरोध यूनियन पदाधिकारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पार्षद के बेटे पर कर्मचारी के साथ मारपीट का आरोप, विरोध यूनियन पदाधिकारियों ने की बैठक
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी के साथ मारपीट के विरोध में मैकेनिकल वर्कस यूनियन के सदस्यों ने बै
भिवानी। पार्षद के बेटे पर जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के कार्यालय में ब्रांच प्रधान अनिल कुमार बागड़ी की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन जिला सचिव सुशील आलमपुर ने किया।
ब्रांच प्रधान अनिल कुमार बागड़ी ने कहा कि 30 नवंबर को भोजा वाली देवी मंदिर के पास सीवर हेल्पर नरेश कुमार व उसके साथी सीवर की मैन लाइन खोलने का कार्य कर रहे थे। वहां पर पार्षद का बेटा आया। इस दौरान आरोपी ने नरेश के साथ हाथापाई की व जातिसूचक शब्द कहे व जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कर्मचारी नरेश ने अपने यूनियन पदाधिकारियों के साथ मिलकर पास के थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए गए। लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि अगर उक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे पांच दिसंबर को पानी और सीवर की सेवाएं ठप कर देंगे। इस मौके पर क्लेरिकल एसोसिएशन राज्य प्रधान भरत सिंह खटाना, जिला प्रधान सूरजभान जटासरा ने कहा कि समय रहते प्रशासन ने सुध नहीं ली तो पब्लिक हेल्थ से संबंधित तमाम सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी। इस मौके पर अर्ध शहरी ब्रांच सचिव सतीश कुमार, शहरी ब्रांच सचिव प्रवीण कुमार, कोषाध्यक्ष रामनिवास, उप प्रधान सतीश कुमार, दास, दलबीर, सुंदर, गुरु वचन, सुरेश, रोहित, देवराज, शमशेर, सुखबीर, भागल, रविंद्र, सोनू, दीपक, सुरेश सुपरवाईजर मौजूद रहे।