{"_id":"6480c7bf6a83df8f580e41e4","slug":"councilor-reached-the-dharna-of-rail-underpass-mahapanchayat-jeetuwala-gave-support-bhiwani-news-c-125-1-bwn1001-238-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रेल अंडरपास महापंचायत जीतूवाला के धरने पर पहुंचे पार्षद, दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रेल अंडरपास महापंचायत जीतूवाला के धरने पर पहुंचे पार्षद, दिया समर्थन
Wed, 07 Jun 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 07 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे महापंचायत के सदस्य।
भिवानी। दिनोद रोड को श्याम बाग से जूई नहर और सेवा नगर रोड को तोशाम ओवरब्रिज से कंज्यूमर कोर्ट तक नगर परिषद के बजाय पीडब्ल्यूडी विभाग से बनवाने की मांग को लेकर दिनोद रोड हनुमान मंदिर में रेल अंडरपास महापंचायत जीतूवाला का धरना बुधवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरने को रोजाना विभिन्न संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों का समर्थन मिल रहा है।
बुधवार को धरने के सातवें दिन शहर के पार्षदों ने अपना समर्थन दिया और आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब तक क्षेत्रवासियों की मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे रेलअंडर पास महापंचायत जीतूवाला लोगों का समर्थन करेंगे।
नगर परिषद के पूर्व वरिष्ठ उपप्रधान एवं पार्षद प्रदीप कौशिक, पार्षद जयवीर सिंह रंगा, पार्षद अनिल चौहान, पार्षद प्रतिनिधि मदन तंवर, पार्षद अंकुर कौशिक, कांग्रेस नेता कल्लू भट्ट, रविंद्र खरे ने कहा कि महापंचायत के पदाधिकारी जायज मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, क्योंकि वर्ष 2008 के बाद से इस मार्ग की सुध नहीं ली गई। इसके कारण 12 गांवों सहित 29 कॉलोनियों के करीब 60 हजार नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मार्ग की हालत खस्ता है। जिस कारण रोजाना यहां पर हादसे होने का भय बना रहता है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही क्षेत्रवासियों की मांग पूरी नहीं हुई तो वे संघर्ष तेज करने पर मजबूर होंगे। महापंचायत प्रधान अशोक यादव ने कहा कि महापंचायत पदाधिकारी मार्ग का निर्माण कार्य नगर परिषद की बजाए लोकनिर्माण विभाग को सौंपे जाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की जा रही। इसके चलते लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस अवसर पर प्रधान अशोक यादव, रोहताश वर्मा, मास्टर सतवीर सिंह, कप्तान राजेंद्र जांगड़ा, बलजीत सिंह गिल, रामशरण ठेकेदार, इंद्र सिंह लांबा, रमेश वर्मा, कृष्ण परमार, अशोक कौशिक, कुलदीप सिंह, राजेश सांगवान, भोपाल सिंह, नौरंग सिंह, अमर सिंह, सतवीर सिंह जोगी, अनिल कुमार पाष्रद, डॉ. नवल भारद्वाज, ओमपाल चौहान, मनीष बंसल, लीलू कुमार, ओमप्रकाश डागर, रोशन यादव, बीआर मेहरा, रामसिंह वैद, प्रीति सिंह गिल मौजूद रहे।