फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Council helpless over illegal encroachment on footpath, corporation installs electricity meters inside illegal kiosks too

Bhiwani News: फुटपाथ पर अवैध कब्जे पर परिषद लाचार, अवैध खोखो के अंदर भी निगम ने लगा डाले बिजली मीटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Council helpless over illegal encroachment on footpath, corporation installs electricity meters inside illegal kiosks too
ढाणी कृपाराम गली के अंदर फुटपाथ पर रखे अवैध खोखे
भिवानी। शहर में फुटपाथ पर बढ़ते अवैध कब्जों के सामने नगर परिषद की कार्रवाई लाचार नजर आ रही है। हालात यह हैं कि फुटपाथ पर रखे अवैध खोखों में ही बिजली निगम द्वारा मीटर लगाए जाने का मामला सामने आया है जिससे नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। यह मुद्दा सोमवार को समाधान शिविर में पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने अधिकारियों के समक्ष उठाया, जिस पर अधिकारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

वार्ड 18 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने शिकायत में बताया कि रोहतक गेट की ढाणी कृपाराम गली के अंदर अवैध रूप से खोखे रखे गए हैं जिन पर निगम की ओर से मीटर कनेक्शन जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद पूरे शहर में कहीं भी तहबजारी नहीं ले रही इसके बावजूद फुटपाथ और मुख्य गली में रखे इन खोखों के कारण कॉलोनी का रास्ता बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कॉलोनी के लोगों द्वारा विरोध करने पर झगड़ा और धमकियां दी जाती हैं। इन अवैध खोखों में बीड़ी, सिगरेट, पान-गुटखा बेचा जा रहा है। आसपास शिक्षण संस्थान होने के कारण किशोर भी नशे की लत की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों के आगे सजा दिया अवैध बाजार, वसूल रहे पांच से दस हजार किराया
समाधान शिविर में दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि रोहतक गेट स्थित देवीलाल सदन के समीप पूरी मार्केट के दुकानदारों ने दुकानों के आगे करीब 20 फीट तक शेड लगाकर फुटपाथ पर स्थायी कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानों के आगे फुटपाथ पर अवैध बाजार सजा दिया गया है और इसके बदले दुकानदार पांच से दस हजार रुपये मासिक किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने मांग की कि नगर परिषद अधिकारी तत्परता से कार्रवाई करते हुए फुटपाथ से रेहड़ी और अवैध शेड हटवाकर जगह खाली कराएं ताकि आवागमन बाधित न हो और पार्किंग की समस्या भी न बने।


दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट के लिए पीडब्ल्यूडी लगाएगा मीटर
समाधान शिविर में दी गई शिकायत पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट संचालन के लिए पीडब्ल्यूडी जल्द से जल्द मीटर लगवाए। पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार ने बताया कि पिछले करीब तीन माह से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। नगर परिषद और पीडब्ल्यूडी के बीच नए कनेक्शन को लेकर आपसी तालमेल न होने के कारण यह समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि यह मामला पहले भी समाधान शिविर में उठाया जा चुका है लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed