फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cotton scope will decrease

Bhiwani News: पिछले साल के मुकाबले इस बार घटेगा कपास का दायरा, बढ़ेगा बाजरा बिजाई का रकबा

Thu, 09 May 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 09 May 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cotton scope will decrease
गांव दांग खुर्द के खेत में उगी कपास की फसल।
भिवानी। पिछले साल के मुकाबले इस बार खरीफ सीजन में कपास का दायरा घटेगा जबकि बाजरा बिजाई का रकबा बढ़ेगा। कृषि विभाग ने भिवानी जिले में खरीफ सीजन बिजाई का शेड्यूल जारी कर दिया है। भिवानी जिले में 6,16,290 एकड़ भूमि में खरीफ फसलों की बिजाई होगी। जिले के करीब 96,000 से अधिक किसान अपनी फसलों का भी रजिस्ट्रेशन कराएंगे। आम तौर पर भिवानी जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार किसान धान, बाजरा, कपास, गन्ना और दलहन की फसलों की बिजाई करते हैं।
विज्ञापन

खरीफ सीजन के दौरान भिवानी जिले में धान का करीब दस हजार हेक्टेयर में बिजाई का दायरा रहेगा। इसी तरह किसान 80,000 हेक्टेयर में बाजरा की बिजाई करेंगे। 500 हेक्टेयर दायरे में किसान मक्का की फसल भी लेंगे। वहीं सबसे अधिक एक लाख हेक्टेयर भूमि में कपास की बिजाई किसान करेंगे। जबकि पिछले साल 11,000 हेक्टेयर भूमि पर किसानों ने कपास की बिजाई की थी। वहीं 74,000 हेक्टेयर में किसानों ने बाजरा की फसल ली थी। वहीं दो हजार हेक्टेयर में किसान गन्ना भी लगाएंगे। वहीं पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्र में दलहन फसलों का दायरा बनेगा। पिछले साल के मुकाबले इस बार धान भी बहुत कम बिजाई होगी। पिछले साल 32,000 हेक्टेयर में पेड़ी लगाई थी, जबकि इस बार मात्र दस हजार हेक्टेयर तक ही सिमट जाएगा।
विज्ञापन


ये रहेगा खरीफ फसल बिजाई का शेड्यूल

1 धान : 15 मई से 30 जून

कम अवधि वाली किस्में: 15 जून से जुलाई अंत तक

मध्यम, मध्यम - कम अवधि वाली किस्में व संकर धान: 15 जून से सात जुलाई तक

2. बासमती चावल की खेती

नर्सरी बोने का समय: जून का पहला पखवाड़ा
रोपाई का समय: जुलाई का पहला पखवाड़ा

3. बाजरा: बाजरा बिजाई का उचित समय 1 से 15 जुलाई है। लेकिन असिंचित क्षेत्रों में बिजाई मानसून की पहली बारिश पर कर सकते हैं। मानसून के पहले भी यदि 50 एमएम से अधिक बारिश हुई हो तो जून के पूरे महीने में भी इसकी बिजाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4. कपास : मई का पूरा महीना कपास की बिजाई के लिए सर्वोत्तम है।

5. गन्ना : बसंत कालीन बिजाई का सबसे अच्छा समय मध्य फरवरी से मार्च तक है। शरदकालीन फसल बीजने का समय सितंबर के आखिरी से अक्तूबर तक का है।

6 . ग्वार : बीज उत्पादन के लिए पछेती पकने वाली किस्मों की बिजाई मध्य जुलाई में कर देनी चाहिए।

7. मूंग व उड़द : जुलाई के प्रथम सप्ताह में मानसून की बारिश के साथ ही इन फसलों की बिजाई कर देनी चाहिए।

8. ज्वार : 25 जून से 10 जुलाई तक का समय बारिश की फसल के लिए ठीक रहता है।

भिवानी जिले में खरीफ सीजन में फसल बिजाई का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस बार कपास पिछले साल के मुकाबले कम रहेगा। वहीं बाजरा की बिजाई ज्यादा रहेगी। खरीफ सीजन की बिजाई जून में आरंभ हो जाएगी। कृषि विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है कि वह प्रमाणित बीज ही खरीदकर बिजाई करें। किसानों की फसल का रजिस्ट्रेशन पर ऑनलाइन होगा। -डॉ. विनोद फौगाट, कृषि उपनिदेशक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed