{"_id":"662822137d83a140c50a4494","slug":"corporation-team-with-heavy-police-force-reached-bidhwan-village-to-install-power-tower-farmers-protested-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-116436-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिधवान गांव में भारी पुलिस बल के साथ निगम की टीम बिजली टावर लगाने पहुंची, किसानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिधवान गांव में भारी पुलिस बल के साथ निगम की टीम बिजली टावर लगाने पहुंची, किसानों ने किया विरोध
Wed, 24 Apr 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
गांव बिधवान में बिजली के टावर लगने के खिलाफ सड़क पर बैठ रोष जताते ग्रामीण।
बहल। बहल क्षेत्र के गांव बिधवान में बिजली विभाग भारी पुलिस बल के साथ बिजली के किसानों के विरोध के बावजूद जबरन टावर लगाने पहुंचा। गांव के किसानों को इसकी भनक लगी तो गांव से बड़ी संख्या में किसान व महिला मौके पर पहुंचे और टावर लगाने का काम रुकवा दिया।
बिधवान गांव से बिजली विभाग बड़े टावर लगा रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि जब तक उनकी जमीन के पैसे नहीं देंगे तब तक टावर नहीं लगाने देंगे। किसानों का कहना है कि एक टावर कम से कम 16 फुट जगह घेर रहा है और एकड़ में कम से कम दो पोल लग रहे हैं, जिस से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने यह फैसला किया है की जब तक किसानों से समझौता नहीं किया जायेगा तब तक किसी भी कीमत पर टावर नहीं लगने दिए जाएंगे। अखिल भारतीय किसान सभा के नेता दयानंद पूनिया, अंतर कस्वां, बिल्लु गोदारा, कुलदीप बड़वा, आजाद, सुकरम जागलान, बलवान बागडी़, किरशन, अशोक, फूलसिहं, माहबीर, नरेश, अनिल पूनिया, मुनी देवी, मंजू देवी, भतेरी देवी, किरशना, बलवान सूरा, दिलबाग, कर्मबीर मौजूद रहे। वहीं किसान नेताओं ने मंगलवार सुबह 10 बजे गांव बिधवान में गांव के चौक में पंचायत बुलाई है। इसमें आगे का फैसला किया जाएगा।