फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Corporation cut the electricity connection of Tehsil office for not paying the outstanding bill of Rs 28 lakh.

Bhiwani News: 28 लाख रुपये का बकाया बिल नहीं भरने पर निगम ने तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटा

Fri, 19 Jan 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Corporation cut the electricity connection of Tehsil office for not paying the outstanding bill of Rs 28 lakh.
बवानीखेड़ा की तहसील।
बवानीखेड़ा। निगम की टीम ने वीरवार को बवानीखेड़ा तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया। 28 लाख से ज्यादा का बकाया बिजली बिल नहीं भरने पर कार्रवाई की गई। इस कारण आवेदक कम्प्यूटर बंद होने के कारण बिना काम करवाए वापस लौटे।
विज्ञापन

बिजली निगम की ओर से तहसील कार्यालय को बिजली बिल जमा करवाने के लिए 4-5 बार नोटिस भेजा जा चुका था, लेकिन अभी तक इस पर तहसील के अधिकारियों द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया। बवानीखेड़ा तहसील की तरफ से बिजली निगम को 28,19,198 रुपये की अदायगी करनी है, लेकिन अभी तक बकाया बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया। इसके कारण वीरवार दोपहर बवानीखेड़ा बिजली निगम की टीम ने तहसील परिसर में पहुंच कर कार्यालय का कनेक्शन काट दिया। बिजली कनेक्शन कटने पर तहसील कार्यालय में कोई वैकल्पिक व्यवस्था नजर नहीं आई। तहसील परिसर में रखा जनरेटर कई सालों से बंद पड़ा है जिसको चलवाने के लिए बवानीखेड़ा सब बार एसोसिएशन एडीसी को पत्र लिख चुकी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के एसडीओ राजेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग तहसील को कई बार बिजली बिल अदायगी के लिए नोटिस भेज चुका है लेकिन अभी तक बिक नहीं भरा गया जिसके कारण वीरवार को तहसील कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटा गया है। वहीं तहसीलदार आदित्य रंगा ने कहा कि मामले के उच्च अधिकारियों को बताया गया है जल्द बिल की अदायगी कर बिजली दोबारा चालू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



रजिस्ट्री और सरल केंद्र का कामकाज होगा प्रभावित
वर्तमान में तहसील कार्यालय होने वाले सभी कामकाज ऑनलाइन होते हैं जिसके लिए सरकार द्वारा तहसील परिसर में अंत्योदय सरल केंद्र भी बनाया हुआ है। तहसील कार्यालय में हर रोज सैकड़ों लोग रजिस्ट्री करवाने व फर्द और इंतकाल निकलवाने , एफिडेविट बनवाने व सरल केंद्र पर सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन फार्म भरवाने आते हैं। बिजली नहीं होने से सरल केंद्र सहित तहसील के सभी कामकाज प्रभावित होंगे ।



जर्जर हालात में बंद पड़ा कार्यालय का जनरेटर
तहसील कार्यालय में बिजली जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए रखा जनरेटर जर्जर हालात में है और कई साल से बंद पड़ा है। जिसपर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद यहां की लाइट का अब कोई दूसरा विकल्प भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed