फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   corona vaccine stock finish in Bhiwani

वैक्सीन का स्टॉक खत्म, 500 से अधिक लोग बैरंग लौटे घर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
corona vaccine stock finish in Bhiwani
अस्पताल में बंद पड़े वार रूम के मैन गेट पर जमा भीड़। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिले में 13 दिन बाद फिर से कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। अचानक से स्टॉक खत्म होने से अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई, क्योंकि वैक्सीन लगवाने के लिए नागरिक अस्पताल के वार रूम में 600 से नागरिक पहुंचे। इनमें से 500 लोगों को बिना वैक्सीन लगवाए लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल के वार रूम का मुख्य गेट बंद मिलने पर नागरिकों को काफी दिक्कत आई, क्योंकि उन्हें स्टॉक खत्म की सूचना देने वाला कोई नहीं था। फिर अस्पताल के सुरक्षा कर्मी ने उन्हें वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की जानकारी दी। इस दौरान कर्मचारी और नागरिकों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हो गई। मंगलवार को कोविशील्ड का स्टॉक खत्म हो गया था। साथ ही कोवाक्सीन की सिर्फ दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

जिले में 37 फीसदी को हुआ टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में वैक्सीनेशन के लिए 852900 लाभार्थियों को डोज लगाने का लक्ष्य लिया था। इनमें से 379559 को वैक्सीन लगा दी गई है। जोकि कुल आंकड़े का 37 फीसदी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के 9188 कर्मियों, फ्रंट लाइन के 6220 कर्मियों, 18 से 44 वर्ष आयु के 152166 नागरिकों, 45 से 60 वर्ष के 100992 लाभार्थियों सहित 60 वर्ष से अधिक आयु के 108993 बुजुर्गो को वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होने वाले लाभार्थी
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वार रूम में वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए आए थे। जहां आकर देखा तो वार रूम का गेट ही बंद मिला। बाहर खड़े कर्मचारी और लोगों की भीड़ से पता चला की वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। अब दो दिन बाद वैक्सीन का स्टॉक आने की कह रहे हैं।
- मनसेज देवी।
वार रूम में वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए आया था। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि कोविशील्ड की डोज खत्म हो गई है। अब बिना टीकाकरण करवाए ही वापस घर जाना पड़ेेगा। इस बारे में पहले से सूचना होती तो अस्पताल ही न आते।
- संजय कुमार।
कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई जरूरी है। इसको लेकर वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल आए थे। अस्पताल में वार रूम का गेट बंद मिला। बाहर खड़े सुरक्षाकर्मी ने बताया कि किसी को भी वैक्सीन की पहली डोज नहीं लग रही, क्योंकि वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। बेवजह परेशान हो पड़ा।
- ज्योति।
वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल आए थे। पता चला कि वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। सूचना के लिए जो नंबर जारी किया हुआ है, वह बंद आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। वैक्सीनेशन केंद्र के बाहर काफी लोग खड़े हैं, मगर अब तक कोई अधिकारी सूचना देने के लिए नहीं आया है।

- बसंत कुमार।
अधिकारियों को बता दिया है
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभियान जारी है। कोविशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। साथ ही कोवाक्सीन का स्टॉक भी सिर्फ दूसरी डोज के लाभार्थियों के लिए बचा है। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को वैक्सीन के खत्म होने की सूचना दी गई है। उम्मीद है जल्द ही वैक्सीन का स्टॉक जिले में पहुंचेगा। वैक्सीन के बारे में सूचना बताने के लिए अलग से कर्मचारी की ड्यूटी लगाई हुई है, ताकि नागरिकों को परेशान न होना पड़े।
- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed