{"_id":"5f4e9a3a8ebc3e53b5143f6b","slug":"corona-test-people-afraid-police-bhiwani-news-rtk571560130","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट करवाने से हिचकिचा रहे लोग, पुलिस जबरन करवा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट करवाने से हिचकिचा रहे लोग, पुलिस जबरन करवा रही
विज्ञापन
जैसे-जैसे जांच बढ़ रही है वैसे ही कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वहीं पॉजिटिव आने के डर से लोग कोरोना टेस्ट कराने से ही हिचक रहे हैं। दो पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने पटेल नगर में जांच अभियान चलाया तो लोग जांच से बचते नजर आए। ऐसे में तीन पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला और लोगों को घर-घर से लाकर टेस्ट करवाए। मंगलवार को सुबह 26 वहीं देर शाम को 68 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। जिसके बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1497 तक पहुंच गया है। इनमें एक्टिव केस 328 हैं। मंगलवार को भी आठ सौ नए सैंपल जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजे गए। वहीं 14 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी। अब तक 1157 ठीक हो चुके हैं।
अब औसतन आठ सौ से एक हजार कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं। जिस कारण औसतन 25 से 60 तक हर रोज पॉजिटिव केस भी सामने आ रहे हैं। लोगों को ज्यादा डर कोरोना का नहीं बल्कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेट किए जाने को लेकर है। अधिकतर दुकानदार, प्राइवेट सेक्टर के कर्मी, मजदूर, छोटे व्यापारी इनमें शामिल हैं। जिन्हें डर है कि उन्हें आइसोलेट किया गया तो उनका कार्य ठप हो जाएगा। इस कारण वे टेस्ट कराने से बच रहे हैं।
प्रॉपर्टी डीलर, तहसीलदार समेत 94 मिले पॉजिटिव
जिले में मंगलवार को सुबह 26 तो देर शाम 68 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। जिनमें तहसीलदार, प्रॉपर्टी डीलर, शिक्षक, दुकानदार आदि शामिल हैं। पटेल नगर से दो, सिटी स्टेशन से तीन, बुशान और किरावड़ से दो-दो पॉजिटिव है जबकि बाकी विभिन्न कॉलोनियों व गांवों से है।
विज्ञापन
ये नए कोरोना पॉजिटिव आए सामने
- प्रॉपर्टी डीलर : पटेल नगर से 32 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके अलावा उसकी 27 वर्षीय पत्नी भी पॉजिटिव मिली।
- एमआर : कृष्णा कॉलोनी में 38 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला। जो कि एक कंपनी में एमआर है।
- झुग्गी-झोपड़ी के तीन मजदूर : सिटी स्टेशन नेहरू कॉलोनी स्थित झुग्गी-झोपड़ियों से तीन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 32 वर्षीय, 19 वर्षीय और 18 वर्षीय युवक है।
- बहल में चिकित्सक : बहल से एक निजी चिकित्सक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 37 वर्षीय चिकित्सक बहल का ही रहने वाला है।
- दुकान कर्मी : बिचला बाजार में एक दुकान पर काम करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह पिछले 10 दिन से दुकान पर नहीं गया था।
- बेलदार : पीडब्ल्यूडी कोसली में कार्यरत एक बेलदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 30 वर्षीय युवक गांव कुंगड़ का रहने वाला है।
- 82 वर्षीय दुकानदार : किरावड़ गांव से 82 वर्षीय दुकानदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 30 अगस्त को उसकी पत्नी भी पॉजिटिव मिली थी।
- तहसीलदार : चांग गांव से 57 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जो कि महम में तहसीलदार है। वह हर रोज भिवानी से महम आवागमन करते है।
वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सावधानी रखकर ही बचाव संभव है। जहां तक संभव हो घर पर ही रहे और बाजार या कार्यालय जाते समय सामुदायिक दूरी का ध्यान रखें। मुंह पर मास्क लगाए और घर लौटने पर साबुन से अच्छी तरह हाथ अवश्य धोये।
- डॉ. जितेंद्र कादयान, सिविल सर्जन